Hanuman Chalisa

क्या आपका बच्चा भी अंगूठा चूसता है? तो हो जाएं सावधान, जान लें नुकसान

Webdunia
अंगूठा चूसने से नुकसान 
 
शायद ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा, जिसने किसी बच्चे को अंगूठा चूसते हुए कभी न देखा हो। अक्सर बच्चों में यह शुरुआत में सामान्य होता है, लेकिन यदि आपके बच्चे की यह आदत उसके 4 साल के होने के बाद भी बनी हुई है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। वैसे आपको कोशिश तो यह करनी चाहिए कि आपके बच्चे में यह आदत आते ही आप तुरंत ही इसे किसी तरह छुड़वा दें, क्योंकि यदि आपका बच्चा लगातार अंगूठा चूसता है तो इससे उसे काफी नुकसान होता है।

आइए,  जान लें कि अंगूठा चूसने से बच्चे को क्या-क्या नुकसान होते हैं?
 
1. छोटे बच्चे दिनभर यहां-वहां खेलते रहते हैं। कोई भी चीज हाथ में उठा लेते हैं और मुंह में डाल लेते हैं, ऐसे में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस अंगूठा चूसने के साथ उनके मुंह में जाकर उन्हें बीमार कर सकते हैं।
 
2. मुंह में अंगूठे के दबाव से बच्चे के दांत गलत दिशा में मुड़ जाते हैं, जिससे कई बार वे टेढ़े-मेढ़े, उबड़-खाबड़ व बाहर की तरफ उभरे हुए भी निकल आते हैं।
 
3. अंगूठा चूसने से दांतों में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं और बैक्टीरिया एसिड का निर्माण करते हैं जो दांत को खोखला व कमजोर कर देते हैं व कई बार इन्हें गला देते हैं, जिससे दांतों में सड़न भी आ सकती है।

 
4. बच्चे के पेट में इंफेक्शन हो सकता है।
 
5. अंगूठा चूसने से बच्चे की भूख मर जाती है। जिसका उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
 
6. अंगूठा चूसने का प्रभाव बच्चे के मस्तिष्क पर भी पड़ता है, वे अंगूठा चूसने में मस्त रहते हैं और मंद बुद्धि की ओर अग्रसर होते हैं।
 
7. अंगूठा चूसने से बच्चे के दांत बाहर की ओर निकल आते हैं, होठ मोटे होकर लटक जाते हैं, मुंह खुला रखने की आदत पड़ जाती है।
 
8. एक ही हाथ का अंगूठा चूसने के कारण वह अंगूठा पतला हो जाता है, फिर जब बच्चा उसी हाथ से लिखना शुरू करे तो उसे लिखने में तकलिफ हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख