नई मां बनी हैं तो ये 5 चीजें अपनी डाइट में कर लें शामिल

Webdunia
9 महीनों की गर्भावस्था के बाद मां बनना बेहद सुखद एहसास है, लेकिन मां और नवजात शिशु की सेहत के लिहाज से नाजुक समय भी यही होता है। मां बनने के बाद दर्द, पेट संबंधी एवं अन्य समस्याएं सेहत को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। ऐसे में इन 5 चीजों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होगा।
 
 
1 सौंठ के लडडू - डिलीवरी के बाद नई-नवेली मांओं को सौंठ के लड्डू खिलाना लाभकारी होता है। कमजोरी पूर्ति और शरीर की कमजोरी दूर कर शक्ति प्रदान करने के लिए यह लाभकारी होता है।
 
2 खजूर के लड्डू - डिलीवरी के दौरान रक्त की काफी मात्रा में हानि होती है, ऐसे में खजूर के लडडू काफी लाभप्रद होते हैं। खजूर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है और थकान व कमजोरी दूर करता है।


ALSO READ: रक्त संचार को बेहतर कर दिल को सेहतमंद बनाना है, तो ऐसी डाइट लें
 
3 गोंद के लड्डू - डिलीवरी के बाद गोंद के लडडू खाना भी नई मां के लिए पोषण युक्त और शक्ति देने वाला होता है। इसके लिए गोंद एवं सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग मूंग की दाल, सोयाबीन का आटा और ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर लड्डू बनाते हैं।
 
4 अजवाइन का परांठा - इस समय गेहूं से बना अजवाइन का पराठा खाना नई मां के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि गर्भाशय की समस्याएं भी ठीक होती हैं।
 
 
5 व्यायाम जरूरी - शरीर को आराम के साथ व्यायाम भी जरूरी है, ताकि मांसपेशियों को बल मिले और वे लचीली रहें। बेहतर सेहत के लिए भी यह जरूरी है।

ALSO READ: प्रेग्नेंसी में आपके और बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद है, चुकंदर की चाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख