Digital Birthday Party : अपने खास दिन को बनाएं यादगार डिजिटल जन्मदिन के साथ

Webdunia
जन्मदिन बच्चों के लिए सबसे खास दिन होता है। गिफ्ट के अलावा बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं और भरपूर मनोरंजन होता है जिसके लिए बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन कोविड-19 के चलते चीजें काफी हद तक बदल गई हैं। बच्चों के उस खास दिन पर बर्थडे पार्टी न होना उन्हें उदास कर रहा है। लेकिन कहते हैं न कि जहां चाह है, वहां राह है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करते हुए आप बच्चों का जन्मदिन प्लान कर सकते हैं और उन्हें surprise दे सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है तो हम आपको बताते हैं।
 
डिजिटल जन्मदिन इसका तरीका है और अगर आपके मन में यह बात है कि यह जन्मदिन मजेदार नहीं हो सकता तो एक बार यह लेख जरूर पढ़ लीजिए जिसमें आप जानेंगे कि कैसे आप अपने बच्चों के लिए एक यादगार डिजिटल जन्मदिन (digital birthday party) प्लान कर सकते हैं।
 
लॉकडाउन में अपने दोस्तों और परिवार से बातचीत करने के लिए वीडियो कॉल सबसे अच्छे विकल्पों में से है। इसी तकनीक का इस्तेमाल आप जन्मदिन की पार्टी को प्लान करने में भी कर सकते हैं। इसके लिए वीडियो कॉलिंग लिंक को लगभग 1 सप्ताह पहले बच्चों के दोस्त अपने दोस्तों से शेयर कर लें जिससे कि वे इस ऐप को आराम से डाउनलोड कर लें और इसे समझ लें। इसी के साथ आप इस बात का ध्यान रखें कि सबसे ज्यादा वोट पाने वाले ऐप का ही चुनाव करें।
 
ऑनलाइन गेम की सूची तैयार करें, जो आपके बच्चों को पसंद भी हो और वे अपने दोस्तों के साथ खेल भी सकें। साथ ही अपने बच्चों के दोस्तों से भी आप आइडिया ले सकते हैं जिसे वे सबसे ज्यादा खेलना पसंद करते हैं।
 
हमेशा बैकअप प्लान लेकर चलें। यदि ऑनलाइन गेम में कुछ परेशानियां आ रही हों तो आपके पास दूसरा प्लान तैयार रहना चाहिए, इसलिए बैकअप योजना के साथ तैयार रहें। इसके लिए फिजिकल गेम्स की सूची तैयार करके रखें जिन्हें बच्चे कैमरे पर खेल सकते हैं। आप बच्चों से भी सलाह ले सकते हैं।
 
थीम प्लान करें जिसमें बच्चे एक ही थीम को फॉलो करते हुए नजर आएं। बच्चे इसे बहुत पसंद करते हैं। बच्चों का पसंदीदा म्यूजिक लगाकर डांस भी करवाया जा सकता है। इसके लिए बच्चे अपने-अपने पसंदीदा म्यूजिक पर डांस कर सकते हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख