ज्यादा दाल खाना आपके शरीर के लिए हो सकती है खतरनाक

Webdunia
disadvantages of eating pulses
अधिकतर वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल एक बेहतरीन प्रोटीन स्त्रोत होता है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक दाल सभी की थालियों का एहम हिस्सा है। दाल में विटामिन B, फोलेट, आयरन और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
 
भारतीय घरों में दाल के तड़के के साथ खाने की शुरुआत होती है। दाल तड़का, दाल धोकली, दाल की दुल्हन, दाल चावल, दाल बाटी, जैसे कई व्यंजनों में दाल शामिल होती है। स्वाद के साथ दाल हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दाल में प्रोटीन, फाइबर व मिनरल के साथ कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाते हैं। दाल हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। इसके कई सारे फायदे होने के साथ इसके कुछ नुकसान भी है। ज्यादा दाल के सेवन से आपके शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं....
 
1. ज्यादा दाल के सेवन से आपकी किडनी पर प्रभाव पड़ सकता है। दाल खाने से किडनी में स्टोन की समस्या हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार दाल में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है जो किडनी की पथरी का कारण बन सकती है।

2. जैसे कि आप जानते हैं कि दाल में उचित मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। अगर आप दाल का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आप का वजन बढ़ सकता है। साथ ही प्रोटीन को डाइजेस्ट करना भी मुश्किल होता है जिससे आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है।
 
3. अगर आप गठिया की समस्या से परेशान हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के आपको दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दाल में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
 
4. अधिक मात्रा में दाल खाने से बदहजमी, अपाच, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द और डायरिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको आंत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
 
5. ज्यादा दाल के सेवन से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में परेशानी होती है और विषाक्त पदार्थ नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में शरीर को कई तरह की परेशानी से जूझना पड़ सकता है। 
ALSO READ: बुखार में करें इस योगासन को, मिनटों में मिलेगा रिजल्ट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि में कम करना चाहते हैं वजन, तो भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

गुड़ी पड़वा पर क्यों खाई जाती है कड़वी नीम और गुड़, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले ये 7 सुपर फूड, सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Chaitra navratri diet: नवरात्रि में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? जानें सही डाइट टिप्स

चैत्र नवरात्रि में घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए करिए ये सरल उपाय, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

सभी देखें

नवीनतम

चैत्र नवरात्रि में कौन सा रंग पहनें? जानें 9 दिन के 9 रंगों का शुभ महत्व

क्यों नहीं खाने चाहिए तुलसी के पत्ते चबाकर, जानिए क्या कहता है विज्ञान

रमजान के आखिरी जुमा मुबारक के साथ अपनों को दें ये खास संदेश

रोजाना एक कटोरी दही खाने के सेहत को मिलते हैं ये फायदे

अगला लेख