Hanuman Chalisa

सर्दी में बिल्कुल न करें इन 5 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

Webdunia
बेशक ये सच है कि सर्दी के दिनों में आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं और प्रतिरोधक क्षमता को भी। इसके लिए आपको हेल्दी डाइट पर फोकस करना होगा। आपकी डाइट में कुछ चीजें ऐसी भी हो सकती हैं जिन्हें आप हेल्दी समझते हों, लेकिन मौसम के हिसाब से वे चीजें आपके लिए अनहेल्दी हों। जानिए ऐसी ही 5 चीजें -    
 
1 ऑफ सीजन फ्रूट्स - इन दिनों सिर्फ वही फल खाएं जो मौसमी हों। कई बार ऐसे फलों का सेवन, जो मौसम के न हों आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि ये ताजे नहीं होते और मोसम के अनुसार असर नहीं करते।
 
2 दूध - भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन ठंड के मौसम में दूध आपको नुकसान भी कर सकता है। दरअसल, दूध की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर में कफ बनाने का काम करता है। इसलिए कफ या दमा के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।
 
3 अल्कोहल -  सर्दी में अक्सर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अल्कोहल का सेवन जमकर करते हैं, लेकिन इसका सेवन शरीर डी हाइड्रेट कर नुकसान पहुंचा सकता है।
 
4 मीठा - इन दिनों में ज्यादा मीठा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्टडी के अनुसार , ज्यादा मीठा खाने वाले लोगों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।
 
5 प्रोटीन - सर्दी में प्रोटीन का ज्यादा सेवन भी नुकसानदायक है। इससे बलगम की समस्या हो सकती है।अगर आप रेड मीट या अंडा खाते हैं तो इसके बजाए फिश का सेवन बेहतर रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख