protein-shake के शौकीन हैं तो पहले नुकसान भी जान लीजिए

Webdunia
प्रोटीन शेक की मांग आजकल बढ़ रही है। विशेषकर जो लोग जिम जाकर अपना शरीर बना रहे हैं उनके हाथों में इसकी एक बॉटल दिख ही जाती है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी है पर इसका मात्रा से अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। और इस पाउडर के रूप में आने वाले प्रोटीन का अत्यधिक सेवन तो कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है।
 
चलिए जानते हैं अत्यधिक प्रोटीन शेक पीने के नुकसान -
 
1 प्रोटीन शेक आपका ब्लडप्रेशर कम करता है। अगर आपको रक्तचाप कम होने की समस्या है तो आपको इसका सेवन सोच-समझ कर और सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
 
2 प्रोटीन शेक का अधिक सेवन करने से त्वचा सम्बंधित समस्याएं होती है।
 
3 इसका अधिक सेवन आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट करता है। प्रोटीन खाने के बाद बॉडी बहुत पानी मांगती है। ऐसे में इसका उपयोग सीमित मात्रा में करें।
 
4 प्रोटीन शेक के सेवन से जो सबसे अधिक और गंभीर समस्या सामने आती है, वह है लीवर की समस्या। अधिक मात्रा में जब प्रोटीन लिया जाता है तो उससे लीवर में सूजन आ जाती है। इससे गंभीर बीमारियां होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है।
 
5 जल्दी शरीर बनाने के चक्कर में इसका ज्यादा उपयोग किया जाता है। इससे मांसपेशियों को मात्रा से अधिक पोषक तत्व मिल जाते हैं, इससे बॉडी तेजी से फूलती है। यह शरीर को मजबूत तो करती है पर इसके दुष्परिणाम आपको बाद में पता चलते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख