Hanuman Chalisa

ऐसे साफ करें कान का मैल, जानें 5 टिप्स

Webdunia
कान में मैल जमा होना कोई असामान्य बात नहीं है। हममें से सभी के साथ ऐसा होता है, और समय-समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। सही सफाई न होने पर आपको कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप जानना चाहते हैं, कि कैसे की जाए कान की सफाई, तो जरूर पढ़े यह 5 टिप्स - 

 
 
1 गरम पानी - पानी को हल्का-सा गुनगुना करें और रूई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ समय तक कान को ऐसे ही रहने दें और कुछ सेकंड बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें। यह कान की सफाई का सबसे आसान तरीका है।

2 हाइड्रोजन पराक्साइड - बेहद कम मात्रा में हाइड्रोजन पराक्साइड को पानी में घोलकर, थोड़ी मात्रा में कान में डालें। अब कान को उलटकर बचे हुए घोल को कान से बाहर निकाल दें। यह तरीका कान की सफाई के लिए काफी प्रयोग में लाया जाता है।

 3 तेल - जैतून, मूंगफली या सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन डालकर तड़का लें। अब इस तेल को गुनगुना रहने पर रूई की सहायता से कान में डालें और ढंक लें। ऐसा करने से कान का मैल असानी से बाहर आ जाएगा।

4 प्याज का रस - प्याज को भाप में पकाकर या भूनकर इसका रस निकाल लें। अब प्याज के रस को ड्रॉपर या रूई की सहायता से कुछ बूंद कान के अंदर डालें। इससे कान का मैल आसानी से बाहर आ जाएगा।

 
 
5 नमक का पानी - गरम पानी में नमक मिलाकर इसका घोल तैयार करें। अब इस घोल की कुछ बूंदे रूई की सहायता से कान में डालें और बाद में कान को उलटकर बाहर निकाल लें। लेकिन ध्यान रहे कि कान में दर्द या कोई खरोंच व घाव होने पर यह तरीका न अपनाएं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

अगला लेख