Dharma Sangrah

क्या Weight Loss के लिए अंडा खाना जरूरी है? कैसे और कितने खाएं, जानिए 10 फायदे

Webdunia
बेहतरीन एनर्जी बूस्टर अंडा खाने के ऐसे 10 फायदे, जि‍न्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जानिए आखिर क्यों खाना चाहिए अंडे -
 
आपमें से कम ही लोग यह बात जानते होंगे, कि अंडा खाने से शरीर में आवश्यक वसा की पूर्ति कर उसकी मात्रा को नियंत्रित करता है। प्रति‍दि‍न 1 अंडे का सेवन आपके शरीर में वसा की एक दिन की आवश्यक मात्रा की पूर्ति करता है।
 
अंडा आपके वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है। अंडा खाने के बाद आपकी भूख शांत हो जाती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसे खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती। ऐसे में यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
 
आंखों के लिए भी अंडा काफी फायदेमंद होता है। प्रतिदि‍न एक अंडे को अपनी डाइट में शामिल करने से कैरोटिनायड्स की पूर्ति होती है, जिससे आंखों की कोशिकाओं में क्षरण से बचा जा सकता है। इसके अलावा रोज एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।
 
एक शोध के अनुसार अंडा, रक्तवाहिनियों में खून का थक्का जमने, हार्ट स्ट्रोक एवं हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह केओलीन का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क, तंत्रिका व हृदय-धमनी की क्रियाविधि को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
अंडा आपके आलस्य को दूर कर ऊर्जा देने में सहायक होता है। यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में अंडे को शामिल की आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। अंडे के पीले भाग में मौजूद हेल्दी फैट्स होते, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में बेहद सहायक है।
 
अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है इसमें एल्ब्यूमिन प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा की आवश्यक पोषण प्रदान करने में काफी सहायता करेगा।
 
स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए भी अंडा बेहद मददगार होता है। एक शोध के अनुसार सप्ताह में 6 अंडे का सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा 44 फीसदी कम देखा गया।
 
एक अंडे में 6 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन व शरीर के लिए आवश्यक 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं। सल्फर समेत अन्य खनिज-विटामिन होने के चलते अंडा बालों व नाखूनों के लिए अच्छा होता है।
 
अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। यह शरीर में सूर्य की किरणों के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है।
 
अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ए, डी, बी12 ,रिबाफ्लेविन, फास्‍फोरस, और फोलेट पाया जाता है। ये सभी शरीर की क्रियाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने में मदद करते हैं और दिमाग को मजबूत करआंखों की रौशनी भी बढ़ाते हैं।
 
वेट लॉस का प्रयास करनेवाले लोग अंडे और चिकन को डाइट में जरूर शामिल करते हैं क्योंकि दोनों प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं। आप अगर अंडे खाते हैं, तो आपको वेट लॉस के लिए अंडों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे पोषक तत्वों, विशेष रूप से प्रोटीन का भंडार हैं। एक अंडे में आयरन, विटामिन और मिनरल के साथ 75 कैलोरी, 7 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन, 5 ग्राम फैट और 1.6 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इतने पोषक तत्व होने के बाद भी सलाह दी जाती है कि आपको रोजाना अंडे ज्यादा नहीं खाने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, ज्यादा अंडे खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। 
एक दिन में ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए
प्रोटीन मेटबॉलिज्म को बढ़ावा देने के साथ इम्यूनिटी को बढ़ाता है लेकिन सिर्फ अंडे खाने से उस व्यक्ति में वजन बढ़ सकता है और दूसरी हेल्थ प्रॉब्लम्स  हो सकती हैं, जो इसे अधिक मात्रा में लेती हैं। बहुत सारे अंडे कुछ लोगों में सूजन का कारण भी बन सकते हैं। जर्दी के अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है। यह आहार कोलेस्ट्रॉल और वसा से भरा है। एक औसत वयस्क के लिए, एक दिन के लिए दो पूरे अंडे काफी होते हैं। जैसे एक अंडे का सफेद भाग और एक पूरा अंडा।
 
वेट लॉस के लिए खाएं अंडे 
कुछ पोषण विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि आपको खाने में अंडे के अलावा शुद्ध शाकाहारी प्रोटीन स्रोत होना चाहिए। रोजाना अंडे के अलावा आपको पालक, एवोकाडो, मशरूम, केल, हरा मटर भी खाना चाहिए। आप चाहें, तो उबले अंडे को उबली हुई सब्जियों के साथ खा सकते हैं, इससे भी वेट लॉस बहुत जल्दी होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख