Biodata Maker

खाने में हींग का अत्‍यधिक सेवन करने से पहले जान लें ये 6 नुकसान

Webdunia
हींग का उपयोग भारतीय व्यंजन में तड़के का काम करता है। इसका छौंक लगाने से खाने का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है और खाने में हींग खुशबू भी अलग ही आती है। जो लोग खाने के शौकीन होते हैं उन्हें ज्यादा हींग का तड़का अच्छा लगता है। हींग का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ अन्य तरह से भी लाभप्रद है। बीमारी में भी यह काम आती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से बीमारी ठीक होने की बजाए उल्‍टा बढ़ जाती है। जहां गैस की समस्या होने पर हींग का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अत्यधिक इस्तेमाल से दस्त, और पेट में जलन होने लग जाती है। अगर आपको खाने में हींग अधिक पसंद तो आज उससे होने वाले नुकसान जान लें -

- गैस और डायरिया - हींग का अत्यधिक इस्तेमाल करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या पैदा हो सकती है। अधिक सेवन से गैस, दस्त और पेट में जलन और जी भी मचला सकता है। बेहतर होगा कुछ दिन सिर्फ बिना हींग के सब्जियों का सेवन करें। दिन में हल्का नाश्ता करें। इसके अलावा होठों में सूजन आना, डायरिया, बीपी की समस्या होना। इसलिए कुछ दिन हींग का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।

- गर्भावस्था के दौरान सीमित मात्रा में हींग का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक सेवन से गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। दूसरी और अगर आप शिशु को स्तनपान करा रही है तो भी  हींग  नहीं  के बराबर  सेवन करें। क्‍योंकि दूध के माध्‍यम से हींग बच्चे के अंदर जाता है जिससे वह बीमार हो सकता है।

- हींग के अत्यधिक सेवन से हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आपको ये समस्या है तो सीमित मात्रा में इसका सेवन करें या नहीं करें। इसका कम मात्रा में सेवन करने से यह खून को पतला करता है। रक्त के थक्के बनने से रोकता है।

- हींग बहुत ज्यादा तेज होती है। इसका बारीक सा कण खाने पर भी आपके मुंह में लंबे वक्त तक हींग का टेस्‍ट रहेगा। इसका अधिक सेवन करने से सिर भी चकराने लग जाता है। तो कई लोगों को चक्कर की शिकायत भी रहती है। हालांकि आराम करने के बाद ठीक हो जाते हैं।

- हींग के अधिक सेवन से चेहरे पर लाल निशान, चकत्ते एलर्जी के रूप में दिखने लगते हैं। तो किसी को पूरी बॉडी पर खुजली की समस्या हो जाती है। हालांकि नारियल तेल लगाने से यह ठीक भी हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। हो सकता है आपको हींग की एलर्जी हो जिसे कुछ समय के लिए हींग से परहेज करना पड़ें।

- अगर किसी व्यक्ति को पैरालिसिस का अटैक हो गया हो तो हींग का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्थिति गंभीर हो सकती है। साथ ही सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। रोज हींग का सेवन करते हैं तो 10 से 125 मिली ग्राम तक सेवन किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Lactose Intolerance: दूध पीने के बाद क्या आपको भी होती है दिक्कत? लैक्टोज इनटॉलरेंस के हो सकते हैं लक्षण, जानिए कारण और उपचार

Benefits of sugar free diet: 15 दिनों तक चीनी न खाने से शरीर पर पड़ता है यह असर, जानिए चौंकाने वाले फायदे

Vijayadashami Recipes 2025: लजीज पकवानों से मनाएं विजय पर्व! विजयादशमी के 5 पारंपरिक व्यंजन

City name change: भारत का इकलौता शहर 21 बार बदला गया जिसका नाम, जानें किन किन नामों से जाना गया

Fat loss: शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये देसी ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघः राष्ट्र निर्माण के नए क्षितिज की यात्रा

Gandhi Jayanti 2025: सत्य और अहिंसा के पुजारी को नमन, महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष

Lal Bahadur Shastri Jayanti: शांति पुरुष लाल बहादुर शास्त्री: वह प्रधानमंत्री जिसने देश का मान बढ़ाया

Dussehra Special Food: इन लजीज पकवानों से मनाएं विजय पर्व! जानें विजयादशमी के पारंपरिक व्यंजन

RSS के 100 साल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आत्मा का स्पंदन

अगला लेख