shiv chalisa

Health tips - फ्रिज में रखा खाना है खतरनाक!

Webdunia
आज के वक्त में फ्रिज एक जरूरी सामग्री बन चुका है। कुछ भी खाने की चीजें बच जाती है उसे अंदर रख देते हैं। खाद्य पदार्थ खराब तो नहीं होते हैं लेकिन वह खाने के लिए हानिकारक जरूर बन जाते हैं। कई सारी खाद्य सामग्री होती है जिन्हें कोल्ड प्लेस पर रखना जरूरी होता है। लेकिन रेफ्रिजरेटर का तापमान अधिक होता है। ऐसे में अधिक तापमान से फूड का स्वाद, बनावट, रंग या उसके पोषण मूल्य में भी कमी आ जाती है।आइए जानते हैं 14 फूड्स जिन्हें फ्रीज में नहीं रखना चाहिए -

1. कॉफी - क्‍या आप भी कॉफी को कोल्ड प्लेस के चक्कर में फ्रिज में रखते हैं। रेफ्रिजरेटर का तापमान सामान्य से बहुत अधिक होता है। इसलिए उन्‍हें कमरे के तापमान पर रखा जाना चाहिए। गर्मी, नमी और प्रकाश से दूर रखें।  

2. तुलसी - क्‍या आप भी तुलसी की पत्तियों को फ्रिज में रखते हैं? अगर हां, तो ऐसा नहीं करें। इससे तुलसी का स्वाद भी खत्म हो जाता है और पत्ते भी मुरझा जाते हैं। तुलसी के पत्तों को ताजा रखने के लिए पानी गिलास में डालकर रख सकते हैं।  

3.टमाटर - टमाटर रेफ्रिजरेटर में रखने पर उसका स्वाद कम हो जाता है। तो उनके आकार में भी परिवर्त आ जाता है। साथ ही उसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। कमरे के तापमान में रखने पर वह पक जाते हैं और स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।  

4.एवोकैडो - इस फल को खरीदने के बाद आप सीधे नहीं खा सकते हैं। बल्कि उसे पकाने की जरूरत होती है। अगर आप उसे फ्रिज में रख देते हैं तो वह पक नहीं पाएगा और अधपका रह जाएगा। इसे प्राकृतिक रूप से पकाने पर वह सामान्य कमरे के तापमान पर ही रखें।  

5. प्याज - प्‍याज खराब नहीं हो इसलिए भी कई लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं क्योंकि उसमें नमी होती है। फ्रिज में रखने पर वह नरम और फफूंदी दूर हो जाते हैं। उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसे फ्रेश रखने के लिए जाल बैग में जरूर रख सकते हैं।  

6. लहसुन - इसे फ्रिज में नहीं रखा जाता है। फ्रिज में रखने पर यह रबड़ जैसा हो जाता है। साथ ही फफूंदी भी पैदा हो सकती है, अंकुरित भी हो सकते हैं। उन्‍हें रूम में खुले में रखने पर लंबे वक्त तक टिके रहेंगे और खराब भी नहीं होंगे।  

7.शहद - शहद को कभी भी फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। उसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो प्राकृतिक रूप से संरक्षित रखने में सक्षम होते हैं। यह अनिश्चित समय तक कमरे के सामान्य तापमान में भी अच्‍छा रह सकता है।  

8. केचप - केचप को घरों में फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन केचप में पहले से ही प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो बिना रेफ्रिजरेटर के भी उसे सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए केचप को बाहर भी रखा जा सकता है।  

9.संतरा - खट्टे फलों को अधिक ठंडे तापमान में रखने पर वह बेस्वाद हो जाते हैं। साथ ही वह पकते भी नहीं हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही संतरा फ्रिज में रखने पर वह सूख जाते हैं। इसलिए उन्‍हें हमेशा कमरे के सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। जिससे वह पक भी जाते हैं और खट्टे होते तो स्वाद भी मीठा हो जाता है।  

10.पपीता - फलों को भी फ्रिज में रखने पर वह बेकार और बेजान हो जाते हैं। पपीता कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर वह कच्‍ची होगी तो बाहर रखने पर पक जाएगी। पपीता को एक ही स्थिति में नहीं रखें। उसे बार-बार पलटते रहें।

11.आलू - क्‍या आप भी आलू को फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा नहीं करें। फ्रिज में रखने पर आलू का स्वाद मीठा हो जाता है और वह किरकिरा लगता है। वहीं अगर आप आलू की सब्जी रखती है तो वह कैंसर का खतरा पैदा करते हैं।

12.डोनट्स या पाव - हां, फ्रिज में रखने पर वह फ्रेश रहते हैं लेकिन लंबे वक्त तक रखने पर उसका स्वाद खत्म हो जाता है, वह सूखे-सूखे लगने लगते हैं। इसलिए उन्‍हें 2 दिन के भीतर खाकर खत्म कर देना चाहिए।  

13.जैतून का तेल - जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जर्नल ऑफ फूड साइंस द्वारा रिपोर्ट के मुताबिक एक अध्ययन में कहा गया कि जैतून के तेल को फ्रिज में रखने पर उसके जरूरी तत्व नष्ट होने लगते हैं।

14.चावल - फ्रिज में रखे पके हुए चावल लंबे वक्त तक सुरक्षित दिखते हैं लेकिन अधिक से अधिक दो दिन के अंदर ही चावल खा लेना चाहिए। इसके बाद उन्हें भी बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं जिससे आपका पेट भी खराब हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख