मॉनसून में रहता है आंखों के इंफेक्शन का खतरा, जानिए बचने के 6 टिप्स

Webdunia
बारिश का मौसम संक्रमण का मौसम होता है। यह आपकी सेहत के लिए तो परेशानी वाला होता ही है, आंखों के लिए भी उतना ही खतरनाक होता है क्योंकि आंखों का संक्रमण सबसे ज्यादा इस मौसम में ही होता है। ऐसे में आंखों के स्वास्थ्य के लिए यह 6 बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
 
1 आंखों की सफाई का खास तौर से ख्याल रखें। इसके लिए सुबह शाम आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोएं ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी आंखों में न रह जाए।
 
2 सही मात्रा में नींद लें ताकि आंखों की थकावट दूर हो। शरीर से ज्यादा हमारी आंखें दिनभर काम करती हैं, ऐसे में उन्हें आराम देना भी बेहद जरूरी है।
 
3 ठंडी हवा, धूल कणों, धुएं आदि से आंखों को बचाएं। इसके लिए जब भी किसी ऐसे स्थान से गुजरें, आंखों को चश्मे से कवर कर लें ताकि ये कण आंखों में न जा सकें।
 
4 आंखों में किसी भी तरह की असहजता, लालिमा या खुजली होने पर बिना देर किए आंखों के डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें।
 
5 कॉस्मेटिक यानि सौंदर्य प्रसाधन भी आंखों का इंफेक्शन पैदा कर सकता है इसलिए इनका प्रयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी का प्रयोग किया गया काजल न लगाएं।
 
6 कम्प्यूटर स्क्रीन, मोबाइल लैपटॉप आदि पर काम करते समय हर थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक लें, ताकि आंखों पर अधिक दबाव न बने।

ALSO READ: झमाझम मॉनसून से पहले हो जाएं सावधान, अपनी सेहत का रखें खास ख्याल

ALSO READ: मॉनसून में ये 10 बीमारियां दे सकती है दस्तक, रखें सावधानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख