प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय : बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, इन 4 चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

Webdunia
डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्‍चे से लेकर बूढ़े लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। क्‍योंकि डेंगू होने पर आपकी पूरी बॉडी दर्द करती है। हालांकि डेंगू होने पर प्‍लेटलेट्स कम होने लगती है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक बॉडी में डेढ़ लाख प्‍लेटलेट्स कम से कम होना जरूरी है। अगर प्‍लेटलेट्स 1लाख से कम हो जाती है तो जान पर भी बात आ सकती है। ऐसे में कुछ फ्रुट्स है जिनका सेवन कर आप अपनी प्‍लेटलेट्स को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं -
 
1.नारियल पानी - दरअसल, डेंगू आपकी बॉडी में पानी की कमी को बढ़ाता है वहीं नारियल पानी से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसलिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं जिससे आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। इसलिए दिन में एक नारियल पानी का सेवन जरूर करें। 
 
2. बकरी का दूध - बकरी का दूध बहुत ताकतवर होता है। डेंगू के इलाज में इसे मुख्‍य रूप से पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि बकरी का दूध तुरंत ही पी लेना चाहिए। उसे बहुत देर तक नहीं रखा जाता है। बकरी का दूध प्‍लेटलेट्स बढ़ाने में काफी मदद करता है। 
 
3. अनार - अनार आयरन बढ़ाने का सबसे अच्‍छा स्‍त्रोत है। शरीर में खून की कमी होने पर अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं अपच की समस्‍या होने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। डेंगू होने पर अनार का सेवन करें। कोशिश करें जूस बाहर का नहीं पिएं। 
 
4.पपीता - पपीता में मौजूद जरूरी पोषण प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। कच्‍ची पपीता का सेवन करने की सलाह डॉ जरूर देते हैं। साथ ही इसका जूस भी पी सकते हैं लेकिन जूस घर पर ही निकाला गया हो। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

अगला लेख