अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी हैबिट्स हैं जरूरी, ऐसे बनाएं लाइफ को बेहतर

Webdunia
अच्छी लाइफस्‍टाइल के लिए अच्‍छी आदतें होना बहुत जरूरी है। अक्सर लोगों का यह मानना होता है कि अच्छी लाइफस्‍टाइल के लिए पैसा होना जरूरी है। हालांकि वह भी जरूरी है। लेकिन स्‍वस्‍थ रहेंगे तब ही मस्‍त रहेंगे। इसलिए अपना डेली रूटीन जरूर बनाएं। अच्छी लाइफस्‍टाइल के लिए हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना जरूरी है। तो आइए जानते हैं क्‍या है हेल्दी हैबिट्स और उन्‍हें कैसे स्टार्ट करें।  

- 8 घंटे की नींद - जी हां, दिनभर फ्रेश दिखने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है। जिससे आप मेंटली स्ट्रांग भी होंगे और दिमाग स्वस्थ रहेगा। मूड फ्रेश रहेगा और स्किन भी ग्लो करती है।  

- व्‍यायाम - जी हां, रोज व्यायाम करने से आप फिट और हेल्दी रहते हैं। जब बॉडी से पसीना निकलता है तो आपकी बॉडी के टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं। बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। व्यायाम करने से कई बीमारियों में राहत मिलती है।  

- नाश्ता - अपने डेली रूटीन में ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट करने से आपकी हेल्‍थ पर बहुत प्रभाव पड़ता है। बॉडी में ऊर्जा बनी रहती है। अक्‍सर लोग सुबह होने के चक्कर में रास्ता छोड़ देते हैं।

- हाइड्रेट - शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं। बॉडी में पानी की कमी होने पर स्किन ड्राई हो जाती है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पानी पीना जरूरी है।

- हेल्दी ड्रिंक - शरीर को हेल्दी रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्रिंक का सेवन करें। सुबह में दूध की चाय के बजाए आप ग्रीन टी का चयन करें।  इससे तनाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।  

एक्विट रहे - जी हां, अपने डेली रूटीन में ऐसी गतिविधियों का इस्तेमाल करें जो आपको एक्टिव रखें। जैसे सीढ़ियां चढ़ना, घर के थोड़े हिस्से में झाड़ू-पोछे करना। या आप एरोबिक्‍स करें। इस तरह की गतिविधियों से बॉडी पर फैट जमा नहीं होगा।  

- खाना बनाना - कोशिश करें खाना घर पर ही बनाएं। क्योंकि घर का खाना ही सबसे अधिक हेल्दी होता है। बाहर के खाने में मैदा और अन्य ऐसे पदार्थ होते हैं जो आपका फैट बढ़ाते हैं। साथ ही आपको बीमार भी करते हैं।  
- किताब पढ़ें - जी हां आज के टाइम में सबसे अधिक वक्त मोबाइल चलाने में ही गुजर जाता है, ऐसे में लाइफ को बेहतर बनाने में किताबें जरूर पढ़ें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

हिन्दी नवगीत : मन वसंत

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह

अगला लेख