गाय का दूध देता है, सेहत के 12 फायदे

Webdunia
दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्ड‍ियों के लिए फायदेमंद होता है, यह बात तो आप जानते हैं, लेकिन भैंस या बकरी का दूध या पैकेट का दूध पीने के बजाए अगर गाय का दूध पिया जाए, तो आप पाएंगे यह अनोखे और बेशकीमती 12 बेहतरीन फायदे...जरूर जानें वेबदुनिया की यह जानकारी ... 
 
1 मेलबर्न में हुए एक शोध के अनुसार गाय के दूध को आसानी से ऐसे क्रीम में बदला जा सकता है, जो एड्स से मनुष्य की रक्षा करने में सहायक है। मेलबर्न में गर्भवती गायों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई।

वेबदुनिया पर यह भी पढ़ें :  दूध पीने से पहले मिलाएं शहद, पाएं 5 गजब के फायदे
 
2 किसी बच्चे या व्यक्ति के बौद्ध‍िक विकास के लिए गाय का दूध बेहद लाभदायक है, दिमाग के लिए और और दूध इतना फायदेमंद नहीं है जितना गाय का दूध। 
 
3  गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।

वेबदुनिया पर यह भी पढ़ें :  ड्रायफ्रूट खाने के यह 5 नुकसान, आपको पता होना चाहिए
 
4 पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय कर दूध पीना बेहद कारगर उपाय है। गाय का दूध वीर्य का गाढ़ा कर
शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है और बल प्रदान करता है।



5  प्रतिदिन गाय के दूध का सेवन करना, टीबी के मरीजों के लिए लाभकारी है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी नियमित रात को गाय के दूध का सेवन बल प्रदान करता है।
 
6  पित्त संबंधी सभी समस्याओं के निवारण के लिए गाय का दूध बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है और गैस की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

यह भी पढ़ें : शकर के यह 5 नुकसान, जरूर जान लीजिए


7 बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ करने पर यह दवा की तरह कार्य करता है। रक्त कोश‍िकाओं में वृद्ध‍ि करने में यह सहायक है।
 
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गाय के दूध का प्रयोग किया जा सकता है। गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज  करने से त्वचा गोरी, चमकदार और बेदाग होती है।


9 गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाता है और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ाता है।
 
10 कैंसर, टीवी, हैजा और भी कई गंभीर रोगों से निपटने में गाय का दूध अमृत की तरह कार्य करता है। यह अकेला ही बच्चों को संपूर्ण पोषण देने में सक्षम पदार्थ है।



11 दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में गाय का दूध प्रभावकारी है।
 
12 इसमें विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। और इसके प्रयोग से पुराना बुखार, मानसिक रोग, पेट के रोग, हृदय रोग व योनि रोगों में लाभ मिलता है।
Show comments

क्या दूध वाली चाय-कॉफी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान?

गर्मी में वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली की समस्या से राहत दिलाते हैं ये नुस्खे

ऑयली स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं गुलाब जल और खीरे से बना फेस मिस्ट

क्या पीरियड्स के दौरान स्तन और बगल में दर्द है चिंता का विषय ?

Tamari और Soy Sauce में क्या है अंतर? जानें बनाने की प्रक्रिया

ये है आज का चटपटा चुटकुला : दो सगे भाइयों के पिता अलग-अलग कैसे ?

खाने में नमक की जगह मिलाएं ये चीज़ें, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कम

महंगे हेयर मास्क छोड़ें, घर में रखी इन 5 चीजों से पाएं खूबसूरत बाल!

बाल गीत : पके आम का रस

अगला लेख