Hanuman Chalisa

Glowing Skin Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीज़ें

चांद जैसी चमक उठेगी स्किन अगर रोज पानी में मिलाकर पिएंगे ये चीज़

WD Entertainment Desk
Glowing Skin Tips
Glowing Skin Tips : स्वस्थ और चमकदार त्वचा हर किसी का सपना होता है। एक निखरी त्वचा हमें खुशहाल और सुंदर दिखने में मदद करती है। अक्सर हम इसके लिए कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लिए हमें अपनी आहार और हेल्दी ड्रिंक पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं....ALSO READ: एक्ने से लेकर दाग धब्बों को चुटकियों में दूर कर देगा नीम, जानें 5 बेहतरीन फायदे
 
1. पुदीना : पुदीना त्वचा के लिए अत्यधिक लाभदायक माना जाता है। इसमें अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और मेन्थॉल होता है, जो त्वचा को शांत करने, सूजन को कम करने और चेहरे को निखारने में मदद करता है। विशेषकर, मौसम के बदलाव में पुदीने का सेवन अधिक फायदेमंद साबित होता है।
 
2. अजवाइन : अजवाइन में एंटीफंगल गुण होते हैं जिनसे त्वचा को स्वस्थ और यंग बनाए रखने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो चेहरे पर मुंहासे आने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। अजवाइन का सेवन स्किन इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। इसका सेवन विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है।
 
3. चिया सीड्स : चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम होती है और चेहरा ग्लोइंग और स्वस्थ दिखता है।
4. नींबू : त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए नींबू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है जो स्किन को डैमेज होने से बचाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आप एक गुनगुने पानी में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं जिससे आपका मेटाबोलिज्म भी बढ़ेगा।
 
5. केसर : केसर आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है। केसर आपके चेहरे के रंगत को सुधारता है और आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आप केसर को गर्म पानी में अच्छे से उबालें और इसका सेवन करें। 
ALSO READ: विश्व किडनी दिवस 2024: कब, क्यों मनाया जाता है यह दिन, जानें इतिहास, उपचार और 2024 की थीम

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख