Hanuman Chalisa

गजब के फायदे देती है ग्रीन कॉफी, जानिए 5 जादुई फायदे...

Webdunia
आजकल बेहतर सेहत और वजन कम करने के लिए ग्रीन कॉफी का चलन शुरू हो गया है। कई लोग सोचते हैं कि क्या सच में ग्रीन कॉफी होती है? जी हां होती है। दरअसल ग्रीन कॉफी सामान्य कॉफी ही है, जिसे रोस्ट नहीं किया जाता। इसके विपरीत आप जो कॉफी पीते हैं, एसे निश्चित तापमान पर रोस्ट किया जाता है।
 
ग्रीन कॉफी रंग और गुणवत्ता के मामले में सामान्य कॉफी से बिल्कुल अलग है और इनके परिणाम भी अलग हैं। ग्रीन कॉफी में ऐसे कई तत्व हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
 
1 ग्रीन कॉफी का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है। यह भूख को कम करने के साथ ही कैलोरी पर भी नियंत्रण करती है और वजन घटाने में सहायक होती है। यही कारण है कि आजकल कई शॉपिंग साइट्स, इसे ऑनलाइन भी बेच रही हैं।
 
2 इसका सेवन शुगर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है। नियमित रूप से ग्रीन कॉफी का सेवन डाइबिटीज को ठीक करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
 
3 कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में भी ग्रीन कॉफी का सेवन मददगार है। इसके प्रयोग से शरीर में ट्यूमर बनने की संभावना कम होती है जो कैंसर की वृद्ध‍ि के लिए जिम्मेदार हैं।
 
4 इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि तनाव और डिप्रेशन से भी आपको बचाते हैं और मानसिेक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करती है।
 
5 यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर आपकी ऊर्जा को बढ़ाने और पाचन तंत्र को सुचारू रखने के लिए भी मददगार साबित होती हैं। इसमें भुनी कॉफी की अपेक्षा अधिक पोषक तत्व होते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख