शमी की पूजा जरूर करते हैं, लेकिन इसके हेल्थ से जुड़े 5 फायदे नहीं जानते होंगे

Webdunia
दशहरे पर बांटी जाने वाली पत्तियां जिसे सोना-चांदी कहते हैं, दरअसल शमी की पत्‍तियां हैं जो सेहत के फायदे भी देती है। इसे सफेद कीकर, खेजडो, समडी, शाई, बाबली, बली, चेत्त आदि भी कहा जाता है। आयुर्वेद में भी शमी के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है। आप भी जरूर जानिए इसके 5 सेहत व सौंदर्य लाभ - 
 
1 त्वचा की समस्याओं में इसकी लकड़ी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। त्वचा पर होते वाले फोड़े-फुंसी आदि में शमी की लकड़ी को घिस कर लगाना फायदा पहुंचाता है और ये समस्याएं जल्दी खत्म हो जाती हैं।
 
2 खुजली होने पर आप इसकी पत्त‍ियों का प्रयोग लेप के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए शमी की पत्त‍ियों को दही के साथ पीसकर लेप बनाएं और खुजली वाले स्थान पर लगा लें, लाभ होगा।
 
3 पेशाब संबंधी समस्या होने पर शमी के फूलों को दूध में उबालकर, ठंडा होने पर पिसा हुआ जीरा मिलाकर रोगी को दिया जाता है। खास तौर से पेशब में धातु आने पर यह दिन में दो बार पीना लाभकारी होता है।
 
4 शरीर में गर्मी अधिक बढ़ जाने पर शमी के पत्तों का रस निकालकर पानी में जीरे और शकर के साथ मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है। इससे शरीर में ठंडक आती है।
 
5 जहर उतारने के लिए भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। शमी के पत्तों को नीम की पत्त‍ियों के साथ पीसकर इसका रस अगर रोगी को पिलाया जाए, तो जहर का असर कम हो जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख