Winter Health Care : सर्दियों में जरूर खाएं बाजरा, इसके फायदे आपको चौंका देंगे

Webdunia
अधिकतर घरों में गेहूं के आटे की रोटियां ही खायी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं गेहूं, मक्का और ज्वार की तरह ही बाजरा भी काफी पौष्टिक होता है। इसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है, खासकर ठंड में बाजरा खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत लाभदायक है। यह न केवन आपके पाचन क्रिया को सही रखता है इसके साथ ही बाजरा आपको कई बीमारियों से दूर भी रखता है, तो आइए जानते हैं। ठंड में बाजरा खाने से होने वाले फायदों के बारे में.....
 
1 सर्दी के दिनों में बाजरा का सेवन शरीर में अंदरूनी गर्माहट बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि ज्यातर लोग ठंड के मौसम में बााजरे  की रोटी या अन्य व्यंजन खाना पसंद करते हैं।
 
 
2 बाजरा  कैल्शियम से भरपूर होता है, और आप किसी भी कैल्शियम विकल्प की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इन दिनों में होने वाली जोड़ों की समस्या व ऑस्ट‍ियोपोरासिस में यह बेहद लाभकारी है।
 
3 चूंकि सर्दी में भूख अधिक लगती है और आप इन दिनों में कई तरह के व्यंजन बनाकर ज्यादा खाते भी हैं, तो वजन बढ़ना लाजमी है। लेकिन बाजरा का प्रयोग वजन कम करने में आपकी मदद करता है। 
 
4 इसमें भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं जो पाचन में लाभकारी होते हैं और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर मोटापा घटाने में मददगार साबित होते हैं।
 
5 बाजरा में ट्रायप्टोफेन अमीनो एसिड पाया जाता है, जो भूख को कम करता है। इसका सेवन सुबह के नाश्ते में करने से लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती और पेट भरा रहता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

डेंगू दिवस पर जानें 2024 की थीम और सावधानियां

हिंदी कविता : चला सखी घूम आई माई के दुआरे

प्रख्यात कथाकार मालती जोशी का निधन