Health Benefits Of Butter : कान्हा को प्रिय मक्खन के जरूर जानिए बेहतरीन लाभ

Webdunia
जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालु इस भक्तिमय त्योहार में भगवान की उपासना में लीन रहते हैं। आपने श्रीकृष्ण की बाल रूप में कई लीलाओं के बारे में सुना होगा। उन्हीं में से एक है माखन चुराना। कान्हा को सफेद माखन बहुत प्रिय था जिसे चुराने के लिए वे हर तरह के प्रयास करते थे।
 
अब जरा सोचिए! आखिर नंदगोपाल को माखन इतना प्रिय व इतना ज्यादा पसंद क्यों था? तो चलिए जानते हैं इस जन्माष्टमी के अवसर पर मक्खन के फायदों के बारे में-
 
अधिकतर लोग मक्खन खाने से दूरी बनाए रखते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है लेकिन सफेद मक्खन से इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है और यह वजन नहीं बढ़ने देता है।
 
मक्खन के सेवन से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या नहीं होती है और यह चेहरे पर चमक लाने का काम करता है।
 
यदि आप मुंहासों से परेशान हैं, तो मक्खन आपकी इस समस्या को हल कर सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं।
 
त्वचा में ग्लो लाने के लिए मक्खन बहुत फायदेमंद है। यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आने लगेगा।
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मक्खन बहुत फायदेमंद है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से संक्रमण या अन्य बीमारियां हावी होती हैं। इसके लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है जिसमें मदद करता है मक्खन।
 
बच्चों को मक्खन देने से उनकी आंखों की रोशनी तेज होती है।
 
सफेद मक्खन में मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत बनाता है इसलिए यह आपको शारीरिक रूप से मजबूत करने में मदद करता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

फ्रेंडशिप डे पर रूठे यारों को इस शायराना अंदाज में मनाएं, सिर्फ दो मिनट में रिश्तों में फिर से आएगी मिठास

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

रूस में भूकंप से हड़कंप, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

अगला लेख