Hanuman Chalisa

सर्दियों में बीमारी से बचे रहना है, तो इन 5 चीजों को लेते रहें

Webdunia
हल्की ठंड शुरू हो चुकी है और ठंड आपको बीमार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। लेकिन खानपान और तौर-तरीकों में कुछ चीजों का जोड़-घटाव आपको सर्दी की बीमारियों से बचाए रखता है। जानिए कौन सी 5 चीजें, सर्दी में आपको बीमारियों से बचाए रखने में मदद करती है - 

1 गर्म पेय - गर्म दूध हो, चाय हो या कॉफी, सर्दी से आपकी रक्षा करने में सहायक होती है। इसके अलावा गर्म पानी, ग्रीन टी या किसी भी प्रकार का गर्म पेय पदार्थ आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है। अदरक या तुलसी वाली चाय इन दिनों में बहुत लाभदायक होती है। 
 
2  हरी सब्जियां - इस मौसम में हरी सब्जियां खाना स्वास्थ्य लाभ देने के साथ ही सर्दी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शरीर को पोषण भी देता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाते हैं।
3  सूप - सूप भी सर्दी में स्वस्थ रहने का बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है, साथ ही शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जो सर्दी से बचाने में सहायक होती है।
 
4 सरसों - सरसों का साग हो या सरसों का तेल, गर्म प्रकृति होने के कारण यह सर्दी में आपके शरीर को गर्माहट देने में बेहद लाभदायक है। इससे आप सर्दी में आसानी से बीमार नहीं होते।
 
5  धूप - ठंडे मौसम में प्राकृतिक रूप से गर्मी देने का काम करती है धूप। प्रति‍दिन पर्याप्त मात्रा में धूप लेना सर्दी के दिनों में आपको स्वस्थ्य रखने में मदद करता है और आप संक्रमण व सर्दी से बच सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख