Hanuman Chalisa

बारिश में कैसे बचें कान की बीमारियों से? पढ़ें 5 सुझाव

Webdunia
ear care tips 
 
rainy season ear care tips : मॉनसून के मौसम में कानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह शरीर का एक संवेदनशील नाजुक अंग है। कान में संक्रमण वैसे तो किसी भी मौसम में हो सकता है पर बारिश में इसकी संभावनाएं अधिक बढ़ जाती है। अत: कान में दर्द की समस्या बारिश में बहुत परेशान करती है, इसके लिए कुछ सावधानियां रख कर इनसे बचा जा सकता है। 
 
आइए जानते हैं कान की बीमारियों से बचने के लिए क्या करें। पढ़ें 5 टिप्स-
 
1. जब भी खुजलाहट हो या कान को साफ करना हो तो तीली, चाबी, हेयर पिन, इत्यादि का उपयोग बिलकुल भी ना करें। यह कानों में संक्रमण फैलने का मुख्य कारण होता है।
 
2. बारिश में भीगने के कारण उसका असर गले और नाक के साथ-साथ कानों पर भी होता है। इससे सर्दी-जुकाम के कारण कान दर्द की समस्या होती है। अत: बारिश के दिनों में कान पर अधिक ध्यान दें। 
 
3. कई बार पुरानी एलर्जी के कारण भी बारिश के मौसम में नमी और ठंडक के कारण परेशानियां होती है। अगर कान में दर्द की समस्या बनी रहती है तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
 
4. बारिश में नहाते समय कान में रुई लगाना चाहिए। इससे कानों में पानी नहीं जा पाता। इस मौसम में पानी दूषित हो जाता है और उसमें बैक्टेरिया भी होते हैं। ऐसे में रुई के कारण वह अंदर जाकर संक्रमण नहीं फैला पाएंगे।
 
5. कई बार नहाने के बाद ठीक से कान नहीं पोंछते हैं, जिस कारण वहां मौजूद साबुन के झाग साफ नहीं होते हैं। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बनी रहती है इसलिए उस नमी के कारण इन्फेक्शन का खतरा भी बन जाता है। अत: इन दिनों कान की बीमारियों से बचने के लिए अधिक सतर्कता बरतना ही उचित रहता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख