Hanuman Chalisa

heat stroke से बचकर रहें, आजमाएं ये 7 उपाय

Webdunia
heat stroke
 

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप के अलावा सबसे बड़ी समस्या होती है तेज तपती धूप, हीट स्ट्रोक यानी लू लगने की समस्या। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे लू लगने का खतरा भी बढ़ता जाता है। ऐसे में कुछ बदलाव भी आवश्यक होते हैं जिससे कि हम इस समस्या से निजात पा सकें।

अगर किसी व्यक्ति को हीट स्ट्रोक हो जाए तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे डिहाइड्रेशन और बेहोशी जैसी समस्या देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आपको हिट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करना चाहिए-
 
1. इन दिनों दोपहर की तेज तपती धूप में निकलने से बचें। 
 
2. जहां तक हो सके आंखों पर धूप से बचने वाला चश्मा लगाएं।
 
3. गर्मी के दिनों में नारियल का पानी पीना लाभदायी रहता है, यह हीट स्ट्रोक से बचाता है।
 
4. शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं, वरना पानी की कमी से डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।

 
5. अपनी डाइट में कच्चे प्याज को शामिल करें। कच्चा प्याज का सेवन गर्मी में लाभदायी माना गया है।
 
6. दिन में दही, कच्चे आम का पना व छाछ इनका जरूर सेवन करें।
 
7. इन दिनों नींबू पानी भी शरीर की गर्मी को बाहर निकालता है और ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में आधा नींबू और 2 छोटे चम्मच शकर मिक्स करके नींबू पानी बनाकर उसका सेवन करें।

ALSO READ: बैकिंग सोडा के 10 health n beauty benefits जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख