हिचकी से परेशान हैं तो घबराएं नहीं, करें ये 11 सरल उपाय

Webdunia
हिचकी एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी, किसी भी वक्त आ सकती है। लेकिन इसे रोकना कई बार आसान नहीं होता, और यह आपके शरीर में अन्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। ऐसी स्थि‍ति में हिचकियों को रोकने के लिए आप पानी पीते हैं, या अन्य उपाय आजमाते हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं होता। 
 
हम बता रहें हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जो इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक होंगे। जब हिचकी आए इन उपायों का जरूर आजमाएं... 
 
1) जब भी हिचकियां आए, एक चम्मच शक्कर मुंह में डालकर चूसने से भी लाभ प्राप्त होगा।  
 
2) इलायची मिलाकर उबाले गए पानी का सेवन भी हिचकी को रोकने में सहायक होत है।  इसके अलावा आप नमक मिले हुए पानी का प्रयोग भी कर सकते हैं। यही भी आपको लाभ दे सकता है।
 
3) रह-रह का आने वाली हिचकियों को रोकने के लिए आप नींबू और शहद को मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा एक छोटा नींबू का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से भी हिचकी में लाभ होगा। 
 
4) हिचकी आने पर गहरी सांस लेकर, उसे कुछ देर तक रोक कर रखें, फि छोड़ दें। इस प्रयोग को दोहराने से भी हिचकियां आना रूक जाती है।
 
5) काली मिर्च और मिश्री को कूटकर एक साथ खाने से भी हिचकी की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा थोड़ा-सा बर्फ लेकर उसे कुचल कर खाने से भी हिचकी में राहत मिलती है।
 
6) सिरका भी हिचकी आने पर आपकी सहायता कर सकता है। हिचकी अगर बंद नहीं हो रही हो, तो एक चम्मच सिरका, पानी में मिलाकर पी जाएं। इससे हिचकी में राहत मिलेगी। 
 
7) हिचकी लगातार आने पर इसे कम करने या रोकने के लिए आप चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बस थोड़ा सा चॉकलेट पाउडर फांक लें, इससे हिचकियां आना बंद हो जाएगी। 
 
8) पीनट बटर या मूंगफली के मक्खन का प्रयोग भी हिचकियां आने पर किया जाता है। इससे कई लोगों को बार-बार आने वाली हिचकी से राहत मिलती है।  
 
9) अदरक भी हिचकी के लिए बेहद कारगर उपाय है। जब भी हिचकी आए, तब अदरक का एक टुकड़ा मुंह में डाल लें और इसे चूसते रहें। कुछ ही देर में हिचकी आना बंद हो जाएगा। 
 
10) इन सभी के अलावा, यदि आप हिचकियों से बचना चाहते हैं, तो चर्बीयुक्त और फ्रीजर में रखे खान-पान के सेवन से दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से हिचकी की समस्या होगी ही नहीं।
 
11) इसके अलावा अपने दोनों कान पर हाथ रखकर, स्ट्रॉ या नली से पानी किसी भी स्वस्थ पेय का सेवन करने से भी हिचकियां आनी बंद हो जाती है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख