Hanuman Chalisa

Himalayan Pink Salt खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Webdunia
Himalayan Pink Salt Benefits
'नमक की कीमत सस्ती है, अधिकतर लोग खाते कम और छिड़कते ज्यादा हैं।' ऐसा सुविचार अक्सर इंटरनेट या किसी के स्टेटस पर देखने के लिए मिल ही जाता है। भारत में नमक के बिना को भी व्यक्ति नहीं रहता है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम नमक खाना का पसंद होते है। इसलिए अक्सर शेफ रेसिपी बताते समय बोलते हैं 'अब हम स्वादानुसार नमक डालेंगे।' आपने नमक खाने के कई फायदे और नुक्सान पढ़े होंगे। साथ ही आपने कला नमक और समुद्री नमक जैसे भी कई प्रकार के बारे में सुना होगा। पर क्या आपने कभी हिमालयन पिंक नमक के बारे में सुना है? तो चलिए जानते हैं इस खास नमक के बारे में..
 
क्या है Himalayan Pink Salt?
हिमालयन नमक में नेचुरल पिंक कलर होता है। यह नमक पाकिस्तान के पास हिमालय पहाड़ से निकाला जाता है। पिंक हिमालयन नमक को भी सेंधे नमक की तरह निकाला जाता है। वैसे तो ये समुद्री नमक की श्रेणी में आता है। पर ये नमक सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। साधारण नमक में अत्यधिक सोडियम होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्या होती है। पिंक हिमालयन नमक में साधारण नमक की तुलना से कम सोडियम होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। चलिए जानते हैं इस नमक के फायदों के बारे में..
 
हिमालयन पिंक नमक के फायदे 
1. फेफड़ों के लिए फायदेमंद: पिंक हिमालयन नमक में किसी तरह का केमिकल मौजूद नहीं होता है। प्राचीन काल में इस नमक को breathing प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ये नमक आपके फेफड़ों से स्मोक, धुल जैसे टॉक्सिक पदार्थ को साफ़ करता है। साथ ही इससे अस्थमा की समस्या से भी राहत मिलती है।
 
2. स्ट्रेस से राहत: पिंक हिमालयन नमक आपके दिमाग में serotonin हार्मोन को बढ़ाता है। इसके सेवन से आपको स्ट्रेस और डिप्रेशन से राहत मिलती है। साथ ही आपके शरीर की एनर्जी भी बढ़ती है। 
 
3. बेहतर नींद: स्ट्रेस कम होने के कारण आपको बेहतर नींद आती है। पिंक हिमालयन नमक में मिनरल की मात्रा अधिक रहती है जिससे आपको बेहतर नींद आती है। साथ ही सोते समय अगर आपको सांस की समस्या होती है तो ये नमक इस समस्या से भी राहत देता है। 
 
4. साफ त्वचा: हिमालयन पिंक नमक आपकी त्वचा को साफ करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा का pH balance सही रहता है जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही ये आपकी त्वचा को सॉफ्ट भी बनाता है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

 
कैसे करें हिमालयन पिंक नमक का सेवन?
साधारण नमक की तरह आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप खाना बनाते समय या खाने के ऊपर उसको डाल सकते हैं। कई लोग इसका इस्तेमाल नहाने में भी करते हैं। हालांकि अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या डॉक्टर ने आपको कम नमक के सेवन के लिए कहा है तो आपको इसका सेवन डॉक्टर के सुझाव से ही करना चाहिए। 
 
क्या हैं हिमालयन पिंक नमक के साइड इफ़ेक्ट?

ALSO READ: इन 5 चीजों को microwave में कभी न करें दुबारा गर्म

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख