Hanuman Chalisa

Covid-19 : होम आइसोलेट होने पर ये 5 सावधानियां जरूर रखें

Webdunia
कोरोना संक्रमित होने पर डॉक्टर सबसे पहले होम आइसोलेट होने की सलाह दे रहे हैं। कोविड के 3 नियम हैं- मास्क पहनना, सैनेटाइजर का उपयोग, भीड-भाड़ वाली जगह से दूर रहना। लेकिन होम आइसोलेट होने पर कुछ जरूरी सावधानियां बरतना जरूरी है, अनदेखी करने पर आपका परिवार भी संक्रमित हो सकता है। तो आइए जानते हैं होम आइसोलेट होने पर क्या सावधानियां जरूरी हैं -  
 
- हवा से फैल रहा संक्रमण 
कोरोना पर जारी रिसर्च में नया खुलासा हुआ है। लांसेट पत्रिका द्वारा रिसर्च में सामने आया है कि वायरस ज्यादा तेजी से हवा के जरिए फैल रहा है। जिसे एरासोल ट्रांसमिशन कहते हैं। इससे पहले ड्रॉपलेट ट्रांसमिशन यानि की मुंह से निकलने वाले पार्टिकल्स के माध्यम से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है।
 
घर में बरतें सावधानी 
मीडिया से चर्चा में दिल्ली एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि अगर आप होम आइसोलेट है तो हवादार कमरे में रहें। कोशिश करें घर की खिड़कियां खुली रखें। क्योंकि बंद कमरे में संक्रमण फैलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। 
 
घर में दूरी बनाकर रखें 
पूरा परिवार घर पर है तब भी दूरी बनाकर ही रखें। अगर घर में कोई सदस्य संक्रमित है तो उन्हें कमरे में ही रहने दें। इस मुगालते में नहीं रहें कि वह आपसे 10 या 15 मीटर की दूरी पर है तो आपको कुछ नहीं होगा। जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती तब तक उनके सामने नहीं जाएं। 
 
एसी के प्रयोग को करें कम 
विशेषज्ञों का कहना है कि एसी चलाते वक्त पूरा कमरा बंद कर दिया जाता है। ऐसे में एरोसोल पार्टिकल के जमा होने के आसार बढ़ जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बंद कमरे में कम ही बैठें। 
 
होम आइसोलेशन 
अगर आप होम आइसोलेट है तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपका कमरा हवादार होना चाहिए। खिड़कियां नहीं होने पर कमरे का वेंटिलेशन जरूर खोल दें। इससे हवा बाहर निकलती रहेगी। वहीं बाथरूम में भी वेंटिलेशन होना जरूरी है। नहीं होने पर बाथरूम को साफ करते रहें। जब भी आप बाथरूम जाएं मास्क लगाकर जाएं और हाइजिन का पूरा ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख