Health Tips : विंटर में गले की खराश से न घबराएं, ये तरीके आजमाएं

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (14:05 IST)
ठंड के दिनें में गले में खराश होना आम बात है। आप कुछ खट्टी या ठंडी चीज खा लेते हैं तो आपका गला बैठ जाता है, हल्‍की-हल्‍की खराश गले में लगातार बनी रहती है। कुछ घरेलू उपाय है जिनका सेवन कर आप गले की खराश से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं 5 सरल उपाय -

1. शहद और काली मिर्च - जी हां, बिना दवा के आपको इस बेहतरीन घरेलू उपचार से एक दिन में फायदा मिल जाएगा। इसके लिए आपको 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच काली मिर्च का सेवन करना होगा। रात में इसका सेवन करके सो जाएं। सुबह आपको आराम मिल जाएगा।

2. अगर आपको खराश हो रही है तो सादे दूध का सेवन नहीं करें। साथ ही दवा जितना ही दूध पीएं। सोना सुहागी का सेवन करें। सबसे पहले उसे गरम तवे पर रखकर फुला लें। और रात को दूध से लेकर सो जाएं। इसके बाद पानी नहीं पिएं। सुबह आपका गला एकदम साफ हो जाएगा।

3. गले की खराश से परेशान हो गए है तो मुलेठी का सेवन करें। इसको आप पानी उबाल कर भी पी सकते हैं और सिर्फ मुलेठी को मुंह में रखकर उसका कस उतारें। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

4.काली मिर्च का पानी पीने से भी आराम मिलता है। पानी बनाने के लिए कढ़ाई में थोड़ा-सा घी रखें, 1 चम्‍मच काली मिर्च डालकर थोड़ा सा गरम कर लें। इसके बाद पानी डाल दें। जब वह अच्छे से उबल जाए तो शक्कर डाल दें। पानी को टेस्‍ट जरूर करें। क्योंकि पानी तीखा होना जरूरी है। और गरम-गरम पी लें। ताकि गले को आराम मिले।

5. गले में खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर होगी और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाएगा। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना एक अच्छा इलाज है।

गले की खराश या फिर अन्य समस्या होने पर मांसाहार, रूखा भोजन, सुपारी, खटाई, मछली, उड़द इन चीजों से परहेज ही रखें, ताकि गला जल्दी ठीक हो सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

पीले और नारंगी रंग की सब्जियां और फल खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

महंत अवैद्यनाथ की जयंती, जानें 11 खास बातें

छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य

बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

अगला लेख