Hanuman Chalisa

Homemade mask का करते हैं इस्तेमाल तो इन बातों का भी रखें ख्याल

Webdunia
कोरोनावायरस से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि हम सावधानी और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ें जिसमें साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, व्यक्तिगत हाइजिन और मास्क शामिल हैं। कोरोना काल में मास्क आपकी सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। जब भी आप अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो मास्क पहनना अब जरूरी काम में से एक हो गया है। मास्क आपको कोरोनावायरस से बचाव में मदद करता है। आने वाले कुछ समय तक मास्क की अहमियत कम नहीं होगी।
 
वहीं मास्क को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उत्पन्न हो रहे हैं कि कौन सा मास्क सुरक्षा प्रदान करता है? सबसे बेहतर मास्क कौन सा है? वहीं इन्हीं सवालों में से एक सवाल है कि खुद के द्वारा बनाया गया मास्क यानी घर में बने मास्क का इस्तेमाल कैसे करें? और मास्क बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
 
हर कोई आज के समय में अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग है और सभी खुद को कोरोना से सुरक्षित रखना चाहते हैं। ऐसे में घर पर तैयार मास्क में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं।
 
घर पर मास्क बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि मास्क के लिए सबसे उपयुक्त कपड़ा क्या होना चाहिए? इसके लिए आपको 100 प्रतिशत कॉटन फैब्रिक से अपने मास्क को बनाना चाहिए। इसके साथ ही 2 लेयर्स के साथ टाइट बनाया गया मास्क बचाव के लिए सही रहता है।
 
बेडशीट्स जैसे कपड़े को कई लेयर्स में फोल्ड करके घर पर मास्क बना सकते हैं। यह मास्क बेहतर होता है। घर पर बनाए गए मास्क में आप कॉफी फिल्टर व पेपर टॉवेल आदि फिल्टर्स का प्रयोग करके इसे और सुरक्षित बना सकते हैं।
 
मास्क बनाते समय इस बात का ख्याल रखें कि एक परत वाला मास्क न बनाएं, क्योंकि ऐसे मास्क प्रभावी नहीं होते हैं। ख्याल रखें कि प्रभावी मास्क बनाने के लिए आपको मास्क में ज्यादा परतें रखनी चाहिए और परतें अलग-अलग कपड़ों की हों, तो ज्यादा बेहतर है।
 
मास्क पहनते समय इन बातों का रखें ख्याल-
 
मास्क आपको फिट रहे, इस बात का ख्याल रखें। मास्क पहनने के बाद आपके मुंह, नाक को अच्छी तरह से कवर करके रखें। यह आपके कान पर टाइट बंधा हो।
 
फेस मास्क के आगे के भाग को टच न करें। इसे सिर्फ पीछे की तरफ से पकड़कर निकालें।
 
मास्क पहनने के बाद इसे बार-बार छूने से बचें।
 
अपने मास्क को साफ रखें। घर के बने मास्क को समय-समय पर अच्छी तरह से साफ करें। इसे साबुन के पानी से धोकर फिर अच्छी तरह सुखाकर इस्तेमाल में लाएं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

अगला लेख