Hanuman Chalisa

How To Clean Mobile : मोबाइल को कैसे करें साफ, जानिए आसान टिप्स

Webdunia
Covid-19 से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वक्त साफ-सफाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही जिससे कि इस वायरस के संपर्क में आने से बचे रह सकें। लेकिन कभी आपने सोचा है कि बार-बार मोबाइल को हाथ लगाने पर आप अपने हाथों में कितने असंख्य बैक्टीरिया और वायरस को बुलावा दे रहे हैं? आज के समय में मोबाइल फोन एक ऐसी चीज है जिसके बिना कोई नहीं रहना चाहता है और हर वक्त यह हमारे हाथ में भी रहता है। हम मोबाइल को छूते हैं फिर अपनी आंखों व चेहरे को कई बार टच करते हैं। यह हमारे लिए बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।
 
इसलिए घर की अन्य चीजों की ही तरह हमारे मोबाइल फोन को भी साफ यानी कीटाणुमुक्त रखना बेहद जरूरी है, वरना फोन की सतह पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस हमारे हाथ, चेहरे और शरीर तक पहुंच सकते हैं।
 
मोबाइल को साफ करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी-
 
कोई भी मुलायम कपड़ा, जो चश्मे के साथ आता है तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
70% से अधिक आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (इसे रबिंग अल्कोहल भी कहा जाता है) या इथेनॉलयुक्त उत्पाद।
 
सैमसंग की वेबसाइट की गाइडलाइंस के अनुसार आप 70% से अधिक आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल मोबाइल फोन को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
 
सबसे पहले अपने मोबाइल फोन का स्वीच ऑफ कर दें। अब मोबाइल का कवर भी निकालकर रख दें।
 
मुलायम कपड़े को आइसोप्रोफाइल अल्कोहल से सिर्फ हल्का-सा नम करें। ध्यान रहे कि ज्यादा गीला नहीं करना है।
 
अब इस कपड़े से अपने मोबाइल को आगे-पीछे से अच्छी तरह से साफ करें।
 
इसके बाद मोबाइल के कवर को भी अच्छी तरह से आगे-पीछे करके साफ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

अगला लेख