Hanuman Chalisa

चावल की कैलोरी कम करनी है तो ऐसे पकाएं.. 2 बेमिसाल तरीके

Webdunia
क्या आप चावल के शौकीन होने के बावजूद सिर्फ इसलिए इनका सेवन नहीं करते, क्योंकि इससे आपका शरीर अतिरिक्त कैलोरी ग्रहण कर लेगा? तो चलिए आपकी मुश्किल को जरा कम करते हैं। दरअसल चावल को पकाने का तरीका बदलकर आप इसमें मौजूद कैलोरी को कम कर, इन्हें और हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए चावल पकाने के यह 2 तरीके आप प्रयोग कर सकते हैं - 
 
पहला तरीका - यह तरीका बेहद सामान्य है, जो सामान्यत: आप अपने घर में चावल बनाते समय प्रयोग करते हैं। इसमें आपको चावल को कुकर में पकाने के बजाए किसी बर्तन में उबालकर बनाना होगा, और चावल पकने के बाद उनका पानी निथारकर इसका प्रयोग करना होगा। इस विधि से चावल का अतिरिक्त वसा आपके शरीर में नहीं जाएगा। इसे पकाते वक्त अगर एक नींबू भी निचोड़ दिया जाए, तो चावल खिले-खिले भी बनेंगे और हेल्दी भी। इससे आपको अतिरिक्त विटामिन सी मिलेगा।
 
दूसरा तरीका - दूसरा तरीका जानकर भले ही आपको जरा अजीब लगे, लेकिन इसके लिए आपको चावल को नारियल तेल में पकाना होगा। हालांकि यह तरीका लगभग वैसा ही है, बस आपको पानी उबालकर इसमें थोड़ा नारियल तेल डालना है और फिर इस पानी में चावल उबालने हैं।
 
अब चावलों को उबालने के बाद लगभग 10 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें, फिर इनका सेवन करें। नारियल तेल में मौजूद हेल्दी वसा आपको लाभ देगा और इस प्रक्रिया में चावल की रासायनिक संरचना में होने वाला बदलाव इसकी कैलोरी को कम करता है। इस तरीके को अपनाकर आप चावल की कैलोरी को 10 से 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख