Hanuman Chalisa

Expert Advice : Work From Home में दुख रहे हैं कंधे और पीठ तो करें ये एक्सरसाइज

Webdunia
इस वक्त कोरोना के चलते अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं यानी वर्क फ्रॉम होम हैं। ऐसे में लगातार लैपटॉप और कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते-करते थकान महसूस होना तथा कंधे और पीठ में दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इसके लिए कुछ आसान-सी एक्सरसाइज हैं जिसे अपनाकर आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
कंधे और पीठ में दर्द होने पर कौन-सी एक्सरसाइज की जानी चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जो कि फिजियोथैरेपिस्ट एवं योग प्रशिक्षक हैं।
 
डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा
 
दोनों हाथों को सिर के पीछे ऊपर से ले जाते हुए खिंचाव करना है।
 
दोनों कोहनियों को मोड़ते हुए उंगलियों को कंधों पर रखना एवं कंधों को गोल-गोल घड़ी की दिशा एवं विपरीत दिशा में घुमाना है।
 
दोनों कंधों को ऊपर-नीचे एवं आगे-पीछे करें।
 
सिर को बाएं-दाएं घुमाना, झुकाना एवं गोल-गोल घुमाना है।
 
अब जानते हैं पीठ में दर्द के लिए व्यायाम
 
सीधे बैठकर या खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में क्रॉस करते हुए पकड़ना, उसके बाद दोनों हाथों को सीधे कंधे के स्तर तक लाना और उसी समय सिर को आगे झुकाना है। इससे पीठ पर काफी खिंचाव आता है।
 
तकिए पर सिर रखते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को पुन: आपस में क्रॉस करना है। दोनों हाथ सीधे ऐसे ही खड़े कर लीजिए।
 
दोनों पैरों को दूर फैलाकर रखिए। अब बिना हाथों को मोड़े बारी-बारी से दोनों तरफ अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें।
 
ध्यान रहे, कलाई एवं कोहनी को मुड़ने मत दीजिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख