हृदय रोग की परेशानियों से ऐसे बचें युवा...

Webdunia
आज के समय में अनिश्चित दिनचर्या के चलते युवाओं में शुगर, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि की समस्याएं बढ़ी हैं। 30 से 50 साल की आयु में किसी भी बीमारी से सेहत पर अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके पहले या बाद में एक बार व्यक्ति हृदयाघात से बच भी सकता है, मगर युवावस्था में बचने की संभावना बहुत कम होती है। 
 
युवावस्था में हृदय की परेशानियों से बचने के लिए भोजन में सब्जी और फलों को अधिक मात्रा में शामिल करें। नियमित भोजन में दाल-चावल, रोटी-सब्जी को शामिल करने के अलावा नाश्ते का समय भी निश्चित हो।
 
मशीनों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। किशोरावस्था में जंक फूड, फास्ट फूड, फ्राइड फूड की बढ़ोतरी हो जाती है। इसमें नमक, शकर और वसा की अधिकता होती है। यही चीजें पाचनतंत्र को बिगा़ड़कर बीमारियों को निमंत्रण देती हैं। 
 
निश्चित समय पर भोजन और पर्याप्त नींद जरूरी है। आज के समय में तनाव तो सभी को होता है अतः सकारात्मक रहें तो बेहतर होगा।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख