ऑफिस में कार्य कर रहे हैं तो इन बातों पर अवश्य ध्यान दीजिए

Webdunia
अथर्व पंवार 
कोरोना महामारी के कारण हमने लगभग 2 वर्ष घरों में आराम करते करते बिता दिए थे। जो लोग घरों से कार्य कर रहे थे उन्होंने भी आराम करते हुए या अपने comfort zone में कार्य किया। पर अब दुनिया के बाजार खुलने लगे हैं,ऑफिस भी ऑफलाइन कार्यरत हो गए हैं। जिससे हमें अपना समय ऑफिस में बिताना अनिवार्य हो गया है।  पर इस बदलाव में शरीर से जुडी समस्या भी दिखने लगी है। 
 
आइए जानते हैं ऐसी बातें जो आपको ऑफिस में काम करते हुए ध्यान में रखना है -
 
1 लॉक डाउन के कारण हमारा शरीर आरामपरस्त हो गया है। इस कारण जब ऑफिस में कार्य करते हैं तो कुर्सी पर आराम से पीठ झुका कर बैठते हैं। इस कारण कमर दर्द की समस्या आने लगती है और रीढ़ की हड्डी का झुका होना भी सेहत के लिए ख़राब माना जाए है।  इसीलिए ऑफिस में सीधे बैठने की और ध्यान दें। 
 
2 कम्प्यूटर पर कार्य करते समय हमारे कंधे आगे की और झुक जाते हैं , इससे जैसे जैसे आयु बढ़ती जाती है कन्धों में दर्द की समस्या आने लगती है। इससे शरीर भी बेडोल हो जाता है और पर्सनालिटी पर प्रभाव पड़ता है। इसीलिए कार्य करते समय कंधे सीधे या थोड़े पीछे कर के सही posture में बैठें। 
 
3 अपने मॉनिटर और कीबोर्ड को इस प्रकार रखें की आपकी गर्दन पर अधिक दबाव ना आए। अधिकतर लोग कंप्यूटर पर कार्य करते हुए गर्दन आगे की ओर झुकाकर बैठते हैं , जिससे गर्दन में दर्द की समस्या आने लगती है। गर्दन पर दबाव न आए इसीलिए आप मॉनिटर और कीबोर्ड की ऊंचाई और दूरी अपनी आंखों और ऊंचाई के अनुसार रख कर कार्य करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख