Hanuman Chalisa

बीमारियों से रहना है दूर तो इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
हर एक व्यक्ति एक सेहतमंद जिंदगी की तलाश करता है। कोरोना काल में इसकी समझ और बेहतर तरीके से हो गई है। एक स्वस्थ और तंदुरुस्त जिंदगी सबसे ज्यादा जरूरी है। वैसे भी हम में से कोई भी बीमार नहीं पड़ना चाहता है। कहते हैं कि इलाज करवाने से बेहतर है कि हम सही एहतियात बरतें ताकि बीमारी हमें छू भी न पाए। इसके लिए हमें समझदारी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है, इसके लिए आपको कुछ ऐसे बदलाव व कुछ ऐसी आदतें अपनानी पड़ेंगी जिससे कि आप संक्रमण से दूर रह सकें।
 
आइए जानते हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें जिन्हें अपनाकर आप अच्छी सेहत पा सकते हैं।
 
1 साफ-सफाई का ख्याल रखिए
 
बीमारी से बचने और उसे फैलने से रोकने के लिए सफाई का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यही बात कोरोना काल में भी बखूबी समझ आ गई है। अपने हाथों को साफ रखना कितना जरूरी है, यह हम में से किसी से छुपा नहीं है। अपने हाथों को साफ रखें, क्योंकि गंदे हाथों पर ही कीटाणु होते हैं और जब हम गंदे हाथों से अपने चेहरे व मुंह पर हाथ लगाते हैं तो ये कीटाणु हमारी आंखों व मुंह के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं जिससे सर्दी-ज़ुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां आसानी से फैल जाती हैं। ऐसी बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर अपने हाथ धोते रहना। अगर हम साफ-सफाई का अच्छा ध्यान रखें तो सिर्फ कोरोना से ही नहीं, अन्य गंभीर बीमारियों जैसे निमोनिया और दस्त से भी बच सकते हैं। इसलिए सफाई का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
 
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कई मौकों पर हाथ को धोना आवश्यक है-
 
शौचालय जाने के बाद।
 
डायपर बदलने के बाद और बच्चे को शौचालय ले जाने के बाद।
 
कोई दवा लगाने से पहले और उसके बाद अपने हाथों को धोएं।
 
खिड़की-दरवाजे को हाथ लगाने के बाद हाथ धोएं।
 
किसी चीज को हाथ लगाने के बाद भी अपने हाथों को साफ करें।
 
मोबाइल, लैपटॉप, रिमोट को हाथ लगाने से पहले और बाद में हाथ धोएं।
 
किसी बीमार व्यक्‍ति से मिलने से पहले और उसके बाद।
 
खाना बनाते वक्त और उसे परोसने और खाना खाने से पहले।
 
छींकने, खांसने के बाद, पशुओं को छूने के बाद।
 
2. पौष्टिक आहार को करें शामिल-
 
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करना। फल-सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। मैदे से बनीं चीजों को अपने आहार में शामिल न करें। छिल्केदार अनाज को सेहत में शामिल करें। अंकुरित अनाज आपको फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्रोटीनयुक्त भोजन को शामिल करें।
 
खाने में इन चीजों का ख्याल रखें
 
ज्यादा नमक वाला खाना न खाएं।
बहुत मीठा खाने से बचें।
मैदे से बनीं चीजों का सेवन न करें।
सब्जियों को अच्छी तरह से गर्म पानी से धोएं फिर इन्हें अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
 
3. व्यायाम को करें शामिल
 
चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए आपको नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। आजकल की दिनचर्या को देखते हुए आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
 
व्यायाम से क्या फायदे होते हैं?
 
नींद अच्छी आती है।
मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहेंगी।
वजन नियंत्रण में रहेगा।
व्यायाम से आप फिट रहेंगे और बीमारियां दूर रहेंगी।
 
भरपूर नींद लीजिए
 
एक सेहतमंद जिंदगी के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। कम से 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
यदि आप अच्छी नींद लेते हैं तो आपका मूड फ्रेश रहता है।
शरीर में हार्मोन का सही संतुलन बना रहता है जिसका हाज़मे और वज़न पर असर पड़ता है।
हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
आंखों के नीचे काले घेरे नहीं पड़ते।
जल्दी नहीं थकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख