Hanuman Chalisa

ये है खूबसूरत कियारा आडवाणी का सीक्रेट डायट प्‍लान

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (15:44 IST)
कियारा आडवाणी एक अच्‍छी एक्‍ट्रेस तो है ही, लेकिन बॉलिवुड की सबसे फिट और बेहतरीन फिगर वाली एक्‍ट्रेस में भी कियारा का नाम आता है। उनका स्लिम-ट्रिम और खूबसूरत फिगर आकर्षण का केंद्र रहा है।

ऐसे में खुद को फिट, हेल्दी और हर वक्त ग्लोइंग रखने के लिए क्‍या करती हैं और क्‍या डाइट लेती हैं कियारा। आइए जानते हैं।

गर्म पानी से शुरुआत
कियारा सुबह उठते के साथ सबसे पहले खाली पेट में एक कप गर्म पानी में नींबू डालकर पीती हैं। इससे उनका शरीर पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाता है और पूरा सिस्टम क्लीन हो जाता है।

ब्रेकफस्ट में ओट्स
ब्रेकफस्ट में कियारा को ओट्स खाना पसंद है। वे ओट्स के साथ सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ऑरेंज ये सारे फल डालकर खाती है। ओट्स में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होता है जो उन्हें वर्कआउट के लिए एनर्जी देता है।

ओट्स के फायदे
ओट्स मैग्नीशियम, फाइबर और कार्ब्स का बेहतरीन सोर्स है जो कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को दूर रखता है। ओट्स दिल के लिए और वजन को कंट्रोल करने के लिए भी सही है।

वर्कआउट के पहले ऐपल
दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच वर्कआउट के पहले कियारा सेब के टुकड़ों को पीनट बटर के साथ खाती है। ये उनका फेवरिट फूड भी है।

लंच में नाचनी रोटी
कियारा नॉर्मल आटे की रोटी या ब्रेड की बजाए रागी या नाचनी की रोटी खाती हैं। साथ में दाल-चावल और सब्जी। वो अपने खाने में पालक, कद्दू और कई बार पनीर की सब्‍जी भी लेती हैं।

डिनर में फिश
डिनर में कियारा नाचनी रोटी के साथ फिश खाना पसंद करती हैं। साल्मन उनकी पसंदीदा फिश है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

अगला लेख