Hanuman Chalisa

Coronavirus : कोरोना काल में बदल रही है Lifestyle

Webdunia
कोरोनावायरस ने जैसे जीवन की रफ्तार पर ब्रेक-सा लगा दिया है, वहीं कोरोना के प्रभाव से हमारी लाइफस्टाइल पर भी इसका काफी असर पड़ा है। कोरोना से पहले और कोरोना के बाद की दिनचर्या में काफी बदलाव देखा जा रहा है। कोरोना संकट के दौर में भी देश-दुनिया में सामाजिक जीवन काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। बात हो खाने-पीने की या कार्यशैली की, कोरोना का इफेक्ट साफतौर पर समझ आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि कोरोना से कैसे बदल रही है हमारी लाइफस्टाइल?
 
कोरोनावायरस के खौफ से साफ-सफाई की आदतों में पहले की अपेक्षा काफी सुधार आया, क्योंकि वायरस से निपटने के लिए बार-बार हाथ को धोते रहने पर जोर दिया जा रहा है जिसको देखते हुए लोगों ने इसे अपनी आदत बना लिया है और समय-समय पर वे अपने हाथों को साबुन से धोते रहते हैं।
 
घर में किसी भी चीज के आने पर सब्जियां, फल या दूसरे सामान को घर के अंदर प्रवेश करने से पहले इसे सैनिटाइज करना बेहद जरूरी हो गया है, जो लोगों की अब आदत बनती हुई दिख रही है।
 
वर्क फ्रॉम होम में अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं और इसमें शादीशुदा जोड़े भी शामिल हैं। ऐसे में घर का काम अब दोनों मिलकर कर रहे हैं। जो पहले किचन से दूरी बनाकर रखते थे, वे भी अब किचन में हाथ बंटाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
 
'नमस्ते' से शुरुआत
 
अब 'हैलो' या गले लगने की जगह 'नमस्ते' करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों ने हाथ मिलाने की आदत से दूरी बनाने की सलाह दी, क्योंकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को होने वाली इस बीमारी में हाथों के जरिए वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
 
कोरोना काल में सबसे बड़ा बदलाव ऑफिस कल्चर में देखा गया। इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस के बजाय घर से काम करने के लिए कहा जिससे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। अब यह धीरे-धीरे हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनता जा रहा है।
 
कोरोनावायरस से जब लोग घर से काम करने लगे हैं तो इसका असर पहनावे पर भी नजर आया, क्योंकि ऑफिस, बैंक या अन्य कार्यस्थल तो जाना नहीं है तो लोग अब जींस, पैंट-कोर्ट यानी किसी प्रोफेशनल आउटफिट की जगह आरामदायक कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जैसे टी-शर्ट और पायजामा। महिलाएं नाइटी या आरामदायक घर में पहने जाने वाले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं।
 
चेहरे पर मास्क लगाना हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है। अब घर से बाहर निकलने पर जैसे आप 'मोबाइल रखा है कि नहीं?' चेक किया करते थे या किसी अन्य जरूरी सामान को चेक करते थे, अब मास्क भी उसी फेहरिश्त में शामिल है।
 
कोरोना काल में जो लोग जंक फूड को बहुत ज्यादा पसंद किया करते थे, वे अब बाहर से लाए गए व्यंजन को चखने से पहने सोचने लगे हैं। इसके लिए घर पर ही तरह-तरह की डिशेज बनाई जा रही हैं। नई-नई रेसिपी के लिए लोग इंटरनेट पर भी खूब सर्च कर रहे हैं, वहीं किचन से दूरी बनाकर रखने वाले लोग भी अब शेफ बनकर उभर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Muharram 2026: मुहर्रम की 10वीं तारीख क्यों है खास? जानिए यौम-ए-आशूरा की पूरी कहानी

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

अगला लेख