Hanuman Chalisa

Health Tips : इंजेक्शन से दूर होगा मोटापा !

Webdunia
गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (17:51 IST)
दुनिया में मोटापा भी गंभीर बीमारी की सूची में आता है। मोटापा बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों की चपेट में तेजी से आ जाते हैं। डायबिटीज, शुगर का खतरा बढ़ जाता है। कैंसर का खतरा अधिक होता है। मोटापा बढ़ने से पैरों पर भी अधिक जोर पड़ता है साथ घुटनों में भी दर्द होने लगता है।

मोटापा कम करने के लिए कई सारे तरीके है जिससे वजन को कम किया जा सकता है और यह संभव है। वहीं अब इंजेक्‍शन के जरिए मोटापे को कम किया जा सकेगा। ब्रिटेन में ऐसे लोगों को हर हफ्ते इंजेक्शन लगाए जाएंगे जिससे उन्‍हें भूख कम लगेगी।

जानें दवा के बारे में -

Semaglutide में एक तरह की दवा होती है। जो भूख दबाने का काम करती है। इंजेक्शन के जरिए इस दवा को दिया जाता है। ये उस हार्मोन की नकल करता है, जो असल में खाने के बाद रिलीज होता है। इस हार्मोन को Glucagon-like Peptide-1(GLP-1) कहा जाता है।  

- जब इसे इंजेक्‍ट किया जाता है तो इंसान को भूख कम लगती है। जिससे वजन कम होने लगता है। ट्रायल के दौरान नतीजा सामने आया किय हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ यह इंजेक्शन दिया जाता है। ऐसे में औसतन 68 हफ्ते में औसतन 12 फीसदी वजन कम हो जाता है। 
 
कैसे लगेगा इंजेक्‍शन  

- इस इंजेक्शन के इस्तेमाल को ड्रग्स रेगुलेटर नेशनल इंस्‍टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस ने मंजूरी दी है।जिसे हर हफ्ते लगाया जाएगा।

- हालांकि ये इंजेक्‍शन उन लोगों को लगाया जाएगा जिससे बॉडी मास इंडेक्स 35 से ऊपर हो। साथ ही डायबिटीज से ग्रसित मरीज भी ये इंजेक्शन ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह से।

- इस इंजेक्शन को डॉक्टर की सलाह से शुरू  कीजिए और डॉक्टर की सलाह से ही बंद कीजिए।  

- अभी पूरी गाइडलाइन के बाद ही NICE की ओर से इसे बाजार में उतारा जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

अगला लेख