Dharma Sangrah

आम के आम 'पत्तियों' के दाम, जानें 7 घरेलू नुस्खे

Webdunia
आम के आम, गुठलियों के दाम...यह तो आपने सुना होगा, लेकिन पत्तियों के दाम के बारे में नहीं सुना होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि जितना मीठा और रसीला आम होता है, उतनी ही फायदेमंद इसकी पत्त‍ियां भी हैं। जानिए आम की पत्त‍ियों के यह अनमोल फायदे, जो आप नहीं जानते -  
 
                                                                           यह भी पढ़ें : आंखों की सेहत और चमक के लिए 8 टिप्स

 
1 आम की कोमल पत्त‍ियां सबसे ज्यादा लाभप्रद होती है। इन पत्तियों में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद मंगिफेर्न नामक पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें : फूल गोभी के 10 बेशकीमती स्वास्थ्य लाभ

2  वेरीकोज वेन्स से नि‍जात पाने के लिए आम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाएं और इस चाय को पिएं। इसमें अमरूद, पपीता या आम कर रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

3 उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी आम के पत्तों की चाय एवं इसके उबले हुए पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है।


अगर बार-बार हिचकियां आती हों, तो आम की पत्त‍ियों को जलाकर इसका धुंआ लेना लाभकारी है। इसके अलावा आम की पत्त‍ियों को उबालकर इससे गरारे करना भी फायदेमंद है।

5 डायबिटीज के रोगियों के लिए आम के सूखे पत्तों का पाउडर बेहद फायदेमंद होता है, पर ये पत्त‍ियां छायां में सुखाई गई हों।  इसके अलावा आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर इस पानी का सेवन भी लाभदायी है। 

6 जले हुए स्थान पर आम के पत्तों की राख का इस्तेमाल घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। 
7 अस्थमा, मसूढ़ों में दर्द एवं पथरी के लिए भी आम की पत्तियां फायदेमंद है।  इसके गरारो करना एवं इसकी राख को मसूढ़ों पर लगाने से आराम मिलता है।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

winter drinks: सर्दी जुकाम से बचने के लिए पिएं 3 में से एक पेय

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Cold weather Tips: ठंड में रखें सेहत का ध्यान, आजमाएं ये 5 नुस्‍खे

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध

वसंत पंचमी पर मां शारदे की आराधना के दोहे

Republic Day Recipes 2026: इस गणतंत्र दिवस घर पर बनाएं ये 'तिरंगा' रेसिपी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ!

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

अगला लेख