Mental Health: जानिए कैसे रखें खुद को मानसिक रूप से मजबूत

Webdunia
अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, तो आप शारीरिक तौर पर भी खुद को सेहतमंद महसूस कर पाएंगे। अगर हम मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ और मजबूत महसूस कर रहे हैं, तो आसपास की गतिविधियों को भी सहजता के साथ संपन्न करने में सक्षम रहेंगे।
 
आज के समय में खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना वाकई एक चुनौती से कम नहीं है। खुद को शांत रखना, किसी बात को ज्यादा न सोचना मन से स्ट्रॉन्ग रहने के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
 
मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खुद पर कंट्रोल करना सीखें और अपने गुस्से को काबू में रखें।
 
शारीरिक गतिविधियां करना शुरू करें। जब आप कुछ एक्टिविटी करते हैं तो एंडोर्फिन नाम का हार्मोन बनता है, जो आपको अच्छा महसूस करवाता है।
 
कोई भी बात मन में न रखें, खासकर ऐसी बात जो आपको परेशान कर रही हो। जो भी विचार आपके मन में चल रहे हैं, उन्हें आप डायरी में भी नोट कर सकते हैं।
 
मेडिटेशन करना शुरू करें। मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से आप खुद को तनावरहित महसूस करेंगे।
 
सकारात्मक किताबों को पढ़ने की आदत डालें। ये आपको पॉजिटिव रखने में मदद करेंगी।
 
यदि कोई आपसे नकारात्मक बातें कर रहा है या आपको निगेटिव कर रहा है तो उससे दूरी बनाना ही बेहतर है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या लैपटॉप गोद में रखने से महिलाओं को होती है फर्टिलिटी की समस्या? जानें कारण

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क

वीगन डाइट लेने से शरीर में हो सकती है पोषक तत्वों की कमी

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

एक रात में देख डालते हैं पूरी सीरीज? आपकी लाइफ की इन 5 चीज़ों पर पड़ता है असर

50 के बाद भी दिखें खूबसूरत! मेकअप के ये 3 टिप्स झुर्रियों का मिटा देंगे नामों निशान

ये संकेत बताते हैं कि आपके रिलेशनशिप में बढ़ गई हैं गलतफहमियां, जानें इससे डील करने के तरीके

नई-नई शादी हुई है तो जरूर अपनाएं ये टिप्स, मैरिड लाइफ बन जाएगी बेहतरीन

खरबूजा क्रश कैसे बनाएं, नोट करें आसान विधि

अगला लेख