Hanuman Chalisa

अगर आप मॉर्निंग वॉक नहीं करते हैं तो इसे जरूर पढ़ें

Webdunia
मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन मॉर्निंग वॉक के असल फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप सही समय पर और सही तरीके से वॉक करते हैं। अगर आप सुबह 4 या 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो आपको इसका फायदा उन लोगों की अपेक्षा कम मिलता है, जो सुबह सूरज निकलते समय मॉर्निंग वॉक करते हैं।
 
जी हां, सुबह की सैर पर जाते समय अगर आपको हल्की-हल्की धूप का आनंद भी मिलता है, तो सेहत के लिहाज से आपको इसके अधि‍क फायदे होते हैं। अगर आप नहीं जानते, तो अभी जानिए यह 5 फायदे - 
 
1 अगर आप सुबह सूरज निकलते समय या उसके कुछ देर बाद तक सुबह की सैर करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-डी म‍िलता है जबकि अंधेरे में या सूरज निकलने के पहले सैर करने पर आप विटामिन-डी से वंचित रह जाते हैं।
 
2 भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करना, सुबह की सैर का एक महत्वपूर्ण कारण होता है। लेकिन अगर आप अंधेरे में सैर करने जाते हैं, तो उस समय आपको ऑक्सीजन का फायदा नहीं मिल पाता, क्यों उस वक्त पेड़-पौधे कार्बन-डाई- ऑक्साइड छोड़ते हैं।
 
3 हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए कैल्शि‍यम के साथ-साथ विटामिन-डी  बेहद आवश्यक होता है। अगर आप सही मात्रा में धूप नहीं लेते तो आापको विटामिन डी नहीं मिल पाता और आपके शरीर को कैल्शि‍यम का कोई लाभ नहीं मिलता। हल्की धूप में सैर करने से आपका शरीर कैल्शि‍यम का सही उपयोग कर पाता है।
 
4 अगर आप मानसिक तनाव या डिप्रेशन के शि‍कार हैं, तो हल्की धूप में सैर करना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको सैर करने के फायदे भी मिलेंगे और धहल्की धूप आपको डिप्रेशन से भी बचाती है।
 
5 अगर आप डाइबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर तरीका है। हल्की धूप में सुबह की सैर आपको डाइबिटीज, हृदय रोग और दिमागी समस्याओं से दूर रखती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख