गरबा की प्रैक्टिस में भी ध्यान रखें अपना, 5 एनर्जी फूड लेते रहें

Webdunia
Navratri n health 2022
 
नवरात्रि पर्व (navratri) शुरू ही होने वाला है, और इन दिनों गरबा प्रैक्टिस (garba practice) जोरों पर हैं, यदि आप भी गरबे की निरंतर प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो आपके शरीर को अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता पड़ेगी, अत: ऐसे समय में आप इन 5 एनर्जी फूड को लेना ना भूलें, जानिए यहां- क्या-क्या खाएं... 
 
1. स्मूदी- फलों से बनी स्मूदी का बहुत पसंद किया जाता है, यह स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। वर्कआउट के पहले इसका प्रयोग एक बढ़िया विकल्प है इसलिए गरबा प्रैक्टिस में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप मैंगो शेक, बनाना शेक, अनानास या तरबूज का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद कसर्बोहाइड्रेट तुरंत और लगतार उर्जा का संचार करने में सहायक है, वहीं प्रोटीन प्रैक्टिस के दौरान मसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। 
 
2. केला- कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम का कॉम्बिनेशन आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही शरीर के अंतरिक अंगों को सुरक्षित रखने के लिए भी अहम है। प्रैक्टिस से एक घंटा पहले आप केले का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। यह उर्जा और सेहत का बेहतरीन विकल्प है। 
 
 
3. ओटमील- ओटमील या जौ का आहार कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फैटी एसिड के साथ ही फाइबर का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसे वर्कआउट से लगभग 1 से 2 घंटे पहले खाना आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह पचने में समय लेता है, जिससे अधि‍क समय तक शरीर में उर्जा का स्तर बना रहता है, वह भी बिना आलस्य के। साथ ही यह रक्त में शर्करा का स्तर एकदम से नहीं बढ़ने देता।

 
4. सूखे मेवे- ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे उर्जा का एक बेहतर विकल्प माने होते हैं। डांडिया प्रैक्टि‍स के दौरान इनका प्रयोग कर भी खुद को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। यह शरीर को आंतरिक मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। 
 
5. कॉफी- आप बेशकप्रैक्टिस से पहले कॉफी का सेवन कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी का प्रयोग आपके परफॉर्मेंस को और बेहतर करने में मदद करता है। इसे प्रैक्टिस के बाद भी पिया जा सकता है। यह आपको सक्रिय बनाए रखने में मदद करने के साथ ही फैट बर्न करने में भी सहायक होगी। अत: गरबा के दिनों में डांडिया प्रैक्टि‍स के दौरान इन चीजों का सेवन आपके लिए लाभदायी रहेगा। 

Navratri 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख