Hanuman Chalisa

निकल आया है नाशपति जैसा पेट तो हो जाएं सावधान

Webdunia
डॉ. अशोक सेठ
 पेट का आकार हृदय रोग की ओर संकेत करता है। यदि तोंद निकली हुई है तो आपको दिल के रोग होने का जोखिम दूसरों की अपेक्षा अधिक है। यदि यह नाशपाती जैसी यानी पेट के निचले हिस्से में फैली हुई दिखने लगे तो समझो खतरे की घंटी बज चुकी है।
 
भले ही भारत में पेट को हिला-हिलाकर नाचने वाले बैले डांस का चलन न हो परंतु भारतीयों के पेटों का आकार खूब बढ़ रहा है। इससे खूब सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जितना आपका पेट बड़ा होगा दिल की बीमारी का खतरा उतना ही ज्यादा होगा। आज के डॉक्टर पेट का आकार देखकर ही यह अनुमान लगाते हैं कि अमुक व्यक्ति को हृदयरोगों का जोखिम कितना अधिक है। 
 
वास्तविकता तो यह है कि हमारे देश में हृदय रोग महामारी की तरह लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिस व्यक्ति का पेट नाशपाती की तरह दिखने लगता है उसकी समस्या उन लोगों की तुलना में बढ़ जाती है जिनका पेट सेबफल के आकार का होता है। जाहिर है कि पेट के आकार के आधार पर दिल के रोगों का जोखिम तय किया जाता है। 
 
बाकी विश्व के मुकाबले सभी उम्र के भारतीयों को कोरोनरी आर्टरी डिसीज का जोखिम 4 गुना अधिक होता है। बाकी विश्व के 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों यानी युवाओं से तुलना की जाए तो भारतीय युवाओं को 10 गुना ज्यादा खतरा है। भारतीय लोग अन्य देशों के लोगों के मुकाबले 10-15 साल पहले ही हृदय रोगों के शिकार बन जाते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख