digestion सिस्टम गड़बड़ है तो अपनाएं ये 4 खास exercises

Webdunia
अधिकांश लोगों को कभी न कभी पेट संबंधी समस्या जरूर हुई होगी जैसे अपज, गैस, एसिडिटी आदि। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे और दवाएं तो काम आती ही है, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी है, जो पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। 
 
आइए, आपको बताते हैं उन्हीं एक्सरसाइज के बारे में -  
 
1 साइकिलिंग-
 
साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने से कई सेहत फायदे होते है। उन्हीं फायदों में से एक है डाइजेस्टिव सिस्टम का सही तरीके से काम करना। साइकिलिंग करने से न केवल स्टेमिना बढ़ता है बल्कि वजन कम होता है और साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।   
 
2 गहरी सांसें लें-
 
गहरी सांसें लेना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा करने से सीने में जलन और भारीपन की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए बस आपको सीधे बैठकर गहरी सांसें लेनी है, इससे आपका तनाव भी कम होगा।
 
3 तेज गति से चलें-
 
रोजाना सिर्फ 30 से 45 मिनट तेज गति से चलना भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे न केवल डाइजेशन ठीक रहने में मदद मिलती है बल्कि  वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
 
4 क्रंचेस-
 
क्रंचेस करने से पेट की मांसपेशियों पर काफी जोर पड़ता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है और बेहतर तरह से काम करता है। क्रंचेस कई प्रकार के होते हैं जिनमें से आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कोई भी एक चुन सकते हैं। 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

घर का खाना भी बना सकता है आपको बीमार, न करें ये 5 गलतियां

आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी

रोज करें गोमुखासन का अभ्यास, शरीर को मिलेंगे ये 10 गजब के फायदे

जमीन पर बैठने का ये है सही तरीका, न करें ये 3 गलतियां वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

वेक-अप स्ट्रोक क्या है? जानें किन लोगों में रहता है इसका खतरा और बचाव के उपाय

गर्मी में चिलचिलाती धूप से हो गया है सनबर्न तो आजमाएं ये नुस्खे, जल्द मिलेगा छुटकारा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

मीडिया: पत्रकारिता में दरकते भरोसे को बचाएं कैसे?

गर्मियों में चाहती हैं तरोताजा निखरी त्वचा तो चेहरे पर लगाएं दूध से बने ये फेस पैक

Medi Facial है स्किन के लिए वरदान, एडवांस फेशियल प्रोसीजर से स्किन होगी बेहतर और यंग

अगला लेख