Hanuman Chalisa

सर्दी में सावधान रहें बीमार और बुजुर्ग, रखें 10 सावधानी

Webdunia
ठंड का मौसम सबसे ज्यादा बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को सताता है। इन तीनों के लिए इस मौसम में खास सावधानी की आवश्यकता है। विशेषकर जो लोग हार्ट के मरीज हैं उनके लिए सर्दी का मौसम खतरे की चेतावनी लेकर आता है। प्रस्तुत है इस मौसम की सावधानियां : 
 
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती हैं। इसका असर हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनी पर भी पड़ता है। इसलिए हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए ज्यादा ठंडे माहौल में जाने से बचना चाहिए। यदि ठंड में बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर और सिर में भी टोपी आदि लगाकर निकलें। 
 
1 इसके साथ ज्यादा फैट वाली चीजें खाना और सिगरेट, शराब आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। 
2 सुबह-शाम 3-4 किमी सैर जरूर करें। 
3  नमक का सेवन कम करें। 
4 मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें। 
5  तनाव से बचें। 
गुनगुनी धूप का आनंद लें लेकिन सिर को अधिक तपने ना दें। 
अधिक ठंड बढ़ने पर ताप सेंके मगर कुछ दूरी से। 
8 ताजा सब्जियां और दलिया का सेवन करें। 
9  मीठा अधिक खाने से बचें।
10 ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा-थोड़ा व्यायाम जरूर करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख