Hanuman Chalisa

Pregnancy Tips : चुकंदर की चाय पीने से प्रेग्नेंसी में होते हैं कई फायदे, जरूर जानें

Webdunia
वैसे तो चुकंदर सभी के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही कई तरह के फायदे भी देता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में अगर डायटीशियन की सलाह से आप इसका सेवन करती हैं, तो यह दोगुना फायदेमंद हो सकता है। 
 
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी तो कुछ ऐसा ही किया था, और सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करके बताया था कि वे प्रेग्नेंसी के दौरान चुकंदर की चाय पी रही थीं, ताकि उनका बच्चा हेल्दी रहे। चलिए जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका और बेहतरीन फायदे - 
 
बनाने की विधि - सबसे पहले एक चुकंदर को छीलकर साफ कर लें और एक बाउल में पानी लेकर उसे भिगो दें। अब इस पानी में थोड़ी सी अदरक डालकर उबाल लें। जब यह खौल जाए, तो इसे छान लें और इसमें स्वाद और जरूरत के अनुसार शहद, नींबू का रस, पुदीना या तुलसी मिलाएं। बस, तैयार है आपकी चुकंदर की चाय। 
 
 
1 प्रेग्नेंसी में चुकंदर की चाय का फायदा आपके साथ-साथ होने वाले बच्चे को भी मिलता है। यह आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाती है और उसका स्तर कम नहीं होने देती।
 
2 इसमें मौजूद फॉलिक एसिड भ्रूण के बेहतर विकास में मदद करता है और पोषण की कमी नहीं होने देता। 
 
3 प्रेग्नेंसी के दौरान आपको स्वस्थ रहने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरुरत है, जिसमें यह चाय आपके लिए सहायक होती है।
 
4 यह आपको थकावट और तनाव से बचाने के साथ-साथ शरीर में शुगर लेवल को भी मेंटेन करती है। 
 
5 गर्भस्थ शिशु के शारीरिक विकास से साथ ही यह मानसिक विकास में भी मददगार होती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख