Hanuman Chalisa

Miscarriage Problems: महिलाओं में बढ़ते मिसकैरेज की क्या है वजह और कैसे हो सकती है इसकी रोकथाम

इन बातों का खयाल रखकर इस तरह कर सकते हैं मिसकैरेज के खतरे को कम

WD Feature Desk
शनिवार, 1 जून 2024 (18:04 IST)
Prevention of miscarriage

Prevention of miscarriage: मां बनाना किसी भी महिला के लिए दुनिया का सबसे सुखद एहसास है। प्रेगनेंसी उनके जीवन की सबसे यादगार अवस्था होती है। मगर कई महिलाओं को मिसकैरेज जैसी बहुत ही मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पड़ता है। जिस कारण उसे भावनात्मक रूप से बहुत गहरी चोट पहुंचती है। कभी-कभी मिसकैरेज होना मां के हाथ में नहीं होता। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इस खतरे को कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आप किन बातों का ध्यान रखकर आप इस खतरे को रोक सकते हैं।

प्रीनेटल देखभाल
गर्भधारण के बाद समय-समय पर प्रीनेटल केयर करती रहे। इससे अगर भ्रूण में किसी भी तरह की परेशानी देखी जाएगी तो तुरंत उसे पहचान लिया जाएगा जिससे मिसकैरेज होने का खतरा न के बराबर रह जाता है।

सेहतमंद जीवन शैली
एक अच्छा जीवन जीने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना जरूरी है और जब  आपके गर्भ में एक और जीवन पाल रहा है तब ऐसे में एक स्वस्थ और अच्छी जीवन शैली को अपनाने की कोशिश करें। बहार का खाना न खाएं जिससे आपके बच्चे पर असर हो। आपकी यह सतर्कता मिसकैरेज के खतरे को रोकती हैं। प्रेगनेंसी के समय अल्कोहल या धूम्रपान का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

क्रॉनिक बीमारियां  
अगर आप किसी भी क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित है तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। डॉक्टर द्वारा बताई गई कुछ दवाइयों से आप गर्भपात जैसी गंभीर और भावनात्मक प्रक्रिया से गुजरने से बच जाएंगे।

हाइजीन है जरूरी
बात अब केवल आपकी नहीं आपके बच्चे की भी है। इसलिए हाइजीन का पूरा ध्यान रखें कुछ भी ऊल जलूल ना खाएं और कोई भी चीज खाने से पहले अपने हाथों को और उसे चीज को वॉश करके ही खाएं। इससे आप अपने बच्चों को खोने से बच सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख