Body Pain | पूरे शरीर का दर्द कैसे दूर करें, जानें 7 उपाय

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (02:53 IST)
Body Pain ka ilaj: अधिक कार्य या लगातर सफर के कारण बदन में दर्द बना रहता है। कई बार शरीर के किसी स्थान विशेष पर भी दर्द बना रहता है और कभी कभी पूरे शरीर में ही दर्द बना रहता है। हाथ पांव दुखते रहते हैं और हमेशा थकान जैसा ही महसूस होता रहता है। अत्यधिक तनाव के कारण भी बॉडी पेन होता है। आओ जानते हैं बॉडी पेन का घरेलू इलाज।
 
- हल्दी का दूध पिएं : रात में सोते समय या सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।
 
- पूरे शरीर की जेतून या सरसों के तेल से मालिश करें : सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर की अच्छे से मालिश करें या करवाएं।

- कच्चे अदरक के कुछ टुकड़े चबाएं : कच्चे अदरक के छोटे टुकड़े लेकर मुंह में चगलते रहें या उन्हें गर्म पानी में उबालकर उसका गुनगुना रस पिएं।
- शरीर में जहां ज्यादा दर्द हो वहां नमक के गर्म पानी की सिंकाई करें। जैसे नमक वाले गुनगुने पानी में तौलिया भिगोगर उसे शरीर पर हल्के से रगड़ें। इससे मसल्स में खिंचाव और तनाव से भी राहत मिलती है।
 
- शरीर में कैल्शियम, फास्फोरस, न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करें। हेल्दी डाइट लें। 
 
- आयुर्वेद की पंचकर्म क्रिया को आजमा सकते हैं। पंचकर्म में कठिन कार्यों को छोड़कर जो काम आसान से किए जा सकते हैं उसकी थैरेपी लें। 
 
- पर्याप्त पानी पिएं। दिनभर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं। खुद को हाइड्रेट रखें। ताजा और शुद्ध पानी पिएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स

अगला लेख