Hanuman Chalisa

Skin Care : इस तेल के इस्तेमाल से पाएं दमकती त्वचा

Webdunia
स्कीन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए हर दिन हम कुछ-न-कुछ जरूर करते हैं। बात चाहे स्क्रब की हो या फेस पैक की, चेहरे पर निखार लाने के लिए स्कीन केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है और पार्लर जाने की अपेक्षा घर पर ही कई ब्यूटी ट्रीटमेंट किए जा सकते हैं जिसका त्वचा पर कोई नुकसान भी नहीं होता है। हमारी रसोई में ऐसे ही ब्यूटी स्किट मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से आप दमकती और सॉफ्ट स्कीन पा सकते हैं। अगर आप भी स्किनकेयर उत्पाद पर ज्यादा खर्च किए बिना बेहतर त्वचा की तलाश कर रहे हैं तो नारियल का तेल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है।
 
यह जादुई औषधि आपके चेहरे में निखार के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में भी उपयोगी है। इसका इस्तेमाल आपको अपनी नाइट केयर रूटीन में करना है। यह तेल कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद गुण आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में कारगर है।
 
नारियल तेल हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने का काम करता है। मुंहासे, स्कीन एलर्जी व फंगस से लड़ने के लिए नारियल का तेल बहुत उपयोगी है।
 
रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल वरदान है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
 
घावों को ठीक करने में कारगर माना जाता है
 
नारियल का तेल यह किसी जादुई औषधि से कम नहीं है। यह घावों को भरने का काम करता है। अगर त्वचा पर किसी तरह की चोट लग गई है तो उस पर नारियल का तेल लगाने से राहत मिलती है और कुछ दिनों में ही यह चोट को सुखा देता है।
 
नाभि में नारियल का तेल डालने से चेहरे पर चमक और होंठों को सॉफ्ट रखने में मदद मिलती है। रात में सोने से पहले इसे नाभि में डालकर सोना लाभकारी है।
 
रोज रात में चेहरे पर नारियल के तेल की मसाज करने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख