Hanuman Chalisa

सफर के दौरान न करें अपनी त्वचा की सेहत को नजरअंदाज, पढ़ें 7 टिप्स

Webdunia
सफर के दौरान धूल, धूप, थकान, बेसमय का खानपान आदि सामान्य बात है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना ही चाहिए लेकिन त्वचा को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं सफर के दौरान कैसे आप अपनी स्किन को फ्रेश रख सकती हैं -
 
1. बाहर निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन लगाएं चाहे धूप हो या नहीं और चाहे कोई भी मौसम हो।
 
2. जब आप घूमने निकलते है ऐसे में टैनिंग होना आम समस्या है। इससे बचाव के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें, ऐसा करने से स्किन से मृत त्वचा हट जाएगी और आपका चेहरा साफ दिखेगा।
 
3. ट्रैवलिंग के दौरान मॉइश्चराइजर, क्लीजर, हैंड क्रीम जैसे उत्पाद को अपने पर्स में जरूर जगह दे।
 
4. अगर आप किसी समुद्री जगह पर घूमने जाएं तब स्किन का विशेष रूप से ख्याल रखें, क्योंकि समुद्र के खारे पानी में नहाने से त्वचा का प्राकर्तिक निखार कम हो जाता है।
 
5. समुद्र में नहाने के बाद एक बार साफ पानी से दौबारा जरूर नहाएं।
 
6. यदि किसी गर्मी और धूप वाली जगह पर घूमने गए हो तो लौटने के बाद, सनबर्न का प्रभाव कम करने के लिए ठंड़े दूध से चेहरे की मालिश करें। इससे चेहरे को भी ठंड़क मिलेगी।
 
7. सफर के दौरान होनी वाली थकान और बेजान त्वचा कि समस्या से बचने के लिए, जैसे ही वक्त मिले स्किन को पोषण देने के लिए, लगभग 20 मिनट के लिए एग मास्क लगा कर रखे।

ALSO READ: अत्यधिक डियो या परफ्यूम लगाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं ये समस्याएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख