Hanuman Chalisa

खतरनाक है बढ़ती उम्र के साथ कम नींद लेना... पढ़ें चौंकाने वाला रिसर्च

Webdunia
बढ़ती उम्र के साथ क्या आपकी नींद कम हो रही है? रिसर्च कहता है यह है खतरनाक 
 
क्या बढ़ती उम्र के साथ आपकी नींद भी कम हो रही है...हो जाएं सावधान,रिसर्च कहता है यह है खतरनाक 
 
अपर्याप्त नींद से आप मरेंगे तो नहीं लेकिन भविष्य में हो सकती है आपको यह दिक्कत 
 
नींद से जुड़ी कई भ्रांतिया हैं। आमतौर पर यह तो सभी मानते हैं कि छोटे बच्चों और किशोरावस्था में कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यही वह उम्र है, जिस दौरान बच्चे खेलते-कूदते हैं व काफी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, जिससे उनकी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है और वे अधिक थकते हैं। ऐसे में इस उम्र में 8 से 9 व कुछ बच्चे 10 घंटे भी सोते हैं, तो यह उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है।
 
लेकिन उन लोगों का क्या जो 40 प्‍लस हैं? क्या उनके शरीर को रोजाना 7 से 8 घंटे सोने की जरूरत नहीं है? अक्सर बड़े-बुजुर्ग लोग यह भ्रांति जीवनभर पाले बैठते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ उन्हें कम सोने की जरूरत है। कई बार तो उन्हें सोने की कोशिश करने पर भी नींद नहीं आती है, कई बार नींद लगने में बहुत ज्यादा समय लगता है तो कई बार नींद आ भी जाए तो कुछ ही घंटे में खुल जाती है और इसका कारण वे यह समझ बैठते हैं कि उन्हें कम ही नींद की जरुरत है, तभी तो उन्हें नींद नहीं आती है।
 
हालांकि नींद न लग पाना और शरीर को नींद की आवश्‍यकता ये दो अलग-अलग बात हैं। इंसानी शरीर हर परिस्थिति के अनुकूल सामंजस्‍य बैठाने में सक्षम होता है। जैसे यदि आप किसी बहुत ही ठंडे तापमान वाली जगह रहने चले जाएं या बहुत ही गर्मी वाली जगह चले जाएं तो दोनों ही स्थिति में आपकी बॉडी कुछ ही दिनों में अपने आप को उस जगह में रहने के लिए अनुकूल करने लगती है। इसी तरह यदि आप अपने दिमाग को कम घंटे जैसे 5 से 6 ही घंटे नियमित सोने की आदत डाल देंगे तो आप रोज इतनी ही देर सोने लगेंगे। अपनी दिनचर्या में भी आपको कोई तकलीफ नजर नहीं आएगी। लेकिन दीर्घकालिक अवधि में आपका शरीर नींद की लगातार कमी होने के चलते जवाब देने लगेगा और तब आप समझ नहीं पाएंगे कि कोई गंभीर बीमारी आपको अचानक कैसे लग गई। यह बात शिकागो विश्वविद्यालय की रिसर्च में सामने आ चुकी है। 
 
 
इस रिसर्च के मुताबिक, बढ़ती उम्र व बुढ़ापे में भी आपको 7 से 8 व 9 घंटे की नींद लेना अति आवश्‍यक है। सभी की बॉडी अलग होती है, इसलिए कुछ के लिए 7 घंटे सही हैं तो कुछ के लिए 8 व 9 घंटे भी सही हैं। हफ्ते में किसी कारणवश कुछ दिन यदि आप 5 से 6 घंटे ही सो पाएं तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन लगातार ऐसा होने पर आपको आगे चलकर याददाश्त कम होना, किसी एक जगह व काम में फोकस नहीं कर पाना, शारीरिक व मानसिक परेशानियां और हार्ट संबंधी कई बीमारियां हो जाएंगी। 
 
नींद पूरी न लेना एक ऐसी समस्या है, जिससे आप कभी भी मर नहीं सकते हैं, सालों इस समस्या के साथ बिता सकते हैं, लेकिन एक लंबी अवधि के बाद इसकी कमी से आपका शरीर दूसरी कई बीमारियों को जन्म जरूर दे देगा। इसलिए समय रहते सचेत हो जाएं।       
ALSO READ: ऑफिस में आती है नींद, अब नहीं आएगी देखने लायक होगा आपका जोश

ALSO READ: क्यों नहीं आती है आपको मीठी नींद...इन्हें अपना कर देखें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख