Hanuman Chalisa

नहीं रहे सुप्रसिद्ध उपन्यासकार तेजिंदर सिंह गगन, बुधवार को ली अंतिम सांस

Webdunia
- अर्पण जैन
 
इंदौर। सुप्रसिद्ध उपन्यासकार व दूरदर्शन के पूर्व उपमहानिदेशक तेजिंदर सिंह गगन का बुधवार  रात रायपुर में अकस्मात निधन हो गया है। 66 वर्षीय तेजिंदर ने देशबंधु से अपने करियर की  शुरुआत की थी। बाद में वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी रहे और फिर आकाशवाणी व  दूरदर्शन में लंबे समय तक कार्यरत रहे।
 
इस दौरान उन्होंने रायपुर, अंबिकापुर, संबलपुर, नागपुर, देहरादून, चेन्नई व अहमदाबाद केंद्रों में  अपनी सेवाएं दीं। इतना ही नहीं, उनके उपन्यास काला पादरी, डायरी सागा सागा, सीढ़ियों पर  चीता इत्यादि भी बहुचर्चित हुए।
 
तेजिंदर अपने गृहनगर रायपुर में ही दूरदर्शन से सेवानिवृत्त हुए और उसके बाद से प्रदेश के  सांस्कृतिक जगत में लगातार सक्रिय रहे। वे छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ की राज्य  कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। बता दें कि उनके परिवार में उनके अलावा पत्नी दलजीत कौर और  उनकी बेटी समीरा हैं, जो पेशे से पत्रकार हैं। इसके अलावा उनकी बहन डॉ. रूपिंदर दीवान रायपुर विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
 
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने कहा कि 'तेजिन्दर सिंह गगनजी का आकस्मिक निधन हम सबके तथा देश की साहित्यिक बिरादरी के लिए  अपूरणीय क्षति है।'
 
उनके निधन पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', राष्ट्रीय  महासचिव डॉ. प्रीति सुराना सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कोचर, राष्ट्रीय सचिव कैलाश बिहारी सिंघल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समकित सुराना, कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति वर्मा, बृजेश शर्मा विफल, पिंकी परुथी 'अनामिका', शिखा जैन, अदिति रुसिया, रोहित त्रिवेदी, मृदुल जोशी के साथ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कमल, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रिखबचंद रांका, कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष  नसरीन अली 'निधि', मध्यप्रदेश प्रदेश सचिव नीना जोशी समेत तमाम सदस्यों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

अगला लेख